• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Paytm को RBI से मिला पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस, अब नए व्यापारी भी जुड़ पाएंगे इसमें

Amish Kumari by Amish Kumari
November 27, 2025
in देश
Paytm को RBI से मिला पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस, अब नए व्यापारी भी जुड़ पाएंगे इसमें
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत की डिजिटल पेमेंट इंडस्ट्री के लिए बुधवार का दिन बेहद अहम रहा। कभी गैर-अनुपालन के चलते अटकी हुई पेटीएम पेमेंट सर्विसेज की फाइल आखिरकार आगे बढ़ गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कंपनी को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में ऑफिशियल लाइसेंस दे दिया है। इस मंजूरी के साथ पेटीएम न सिर्फ नए व्यापारियों को ऑनबोर्ड कर सकेगी, बल्कि डिजिटल पेमेंट के पूरे इकोसिस्टम में अपनी पकड़ भी मजबूत करेगी।

 

READ ALSO

MV Ocean Winner ship sank: बंगाल की खाड़ी में कार्गो शिप हादसें में 2 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले गए, 21 लोग अब भी लापता

Lunar Eclipse: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, सूतककाल मान्य होगा या नहीं

 

2 साल की रुकावट के बाद मिली बड़ी राहत

One 97 Communications की सब्सिडियरी पेटीएम पेमेंट सर्विसेज को यह लाइसेंस 26 नवंबर को मिला। इससे पहले अगस्त 2024 में आरबीआई ने इसे इन-प्रिंसिपल अप्रूवल दिया था। लेकिन कहानी इतनी आसान नहीं थी, नवंबर 2022 में आरबीआई ने पेटीएम की फाइल FDI नियमों के उल्लंघन को देखते हुए वापस भेज दी थी। इसके बाद कंपनी ने वित्त मंत्रालय से क्लियरेंस लेकर अगस्त 2024 में सभी कमियां पूरी कीं। अब यह मंजूरी कंपनी के लिए एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट मानी जा रही है।

 

अब Paytm से जुड़ पाएंगे नए व्यापारी

मंजूरी मिलने से पहले तक पेटीएम नए मर्चेंट्स को जोड़ नहीं पा रही थी और सिर्फ मौजूदा व्यापारियों की सर्विस संभाल रही थी। लेकिन अब नए मर्चेंट्स ऑनबोर्ड होंगे, पेमेंट प्रोसेसिंग बिजनेस तेजी से बढ़ेगा और डिजिटल पेमेंट मार्केट में पेटीएम की पोजिशन मजबूत होगी। आपको बता दें कि यह लाइसेंस उन कंपनियों के लिए जरूरी है जो ऑनलाइन पेमेंट कलेक्शन, पेमेंट प्रोसेसिंग और पेमेंट सेटलमेंट जैसी सेवाएं देती हैं।

 

पेटीएम का मुकाबला किनसे होगा?

वर्तमान में कई बड़े फिनटेक खिलाड़ी रेजरपे, कैशफ्री, पाइन लैब्स, पेयू पहले से ही तीनों तरह के पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस (ऑनलाइन, ऑफलाइन, क्रॉस-बॉर्डर) हासिल कर चुके हैं। पेटीएम को अब सिर्फ ऑनलाइन भुगतान प्रोसेसिंग का औपचारिक लाइसेंस मिला है, लेकिन यह उसके कोर बिजनेस के लिए बेहद बड़ा कदम है।

वित्तीय प्रदर्शन भी हुआ बेहतर

कंपनी ने सितंबर 2025 की तिमाही में 21 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि रेवेन्यू 24% बढ़कर 2061 करोड़ रुपये रहा। इस रिजल्ट ने पेटीएम की फाइनेंशियल स्थिति को भी अच्छे संदेश दिया है।

इस मंजूरी के बाद क्या बदल जाएगा

ऑनलाइन पेमेंट मार्केट में पेटीएम की पकड़ मजबूत होगी

व्यापारियों के लिए पेमेंट सर्विस और आसान बनेगी

डिजिटल इंडिया मिशन को मिलेगी नई रफ्तार

पेटीएम का पेमेंट बिजनेस तेजी से एक्सपैंड कर सकेगा

Related Posts

देश

MV Ocean Winner ship sank: बंगाल की खाड़ी में कार्गो शिप हादसें में 2 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले गए, 21 लोग अब भी लापता

August 23, 2026
देश

Lunar Eclipse: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं, सूतककाल मान्य होगा या नहीं

August 23, 2026
देश

Big breaking: बड़ा हादसा; बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 क्रू मेंबर थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

August 22, 2026
देश

BJP ‘Gen Z’ Outreach: Gen Z से संपर्क बढ़ाने के लिए बीजेपी की नई टीम का ऐलान, ओ.पी. चौधरी समेत इन 5 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

August 22, 2026
देश

Gorakhpur IndiGo Flight: लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, जमीन से टकराया इंडिगो विमान का टेल, बाल-बाल बचे 178 यात्री

August 22, 2026
देश

jharkhand Factory Blast: स्टील फैक्ट्री में भीषण हादसा, तीन इंजीनियरों की मौत; प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

August 22, 2026
Next Post
पेंशन से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

पेंशन से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

साहस और परिश्रम से बुलंदियों पर चंदा

July 31, 2025
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित

August 8, 2025
आज से शुरू हुई दुर्ग -हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन, देखे समय और खास सुविधा!

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 1800 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

April 25, 2026
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की ‘टोस्टर’ का मज़ेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें रिलीज डेट

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की ‘टोस्टर’ का मज़ेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें रिलीज डेट

April 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal: आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें धन, करियर और रिश्तों का हाल, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • Heart diseases: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स, ब्लॉकेज को भी कर सकता है खत्म
  • Sawan 2026: सावन का आखिरी सोमवार आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR