Jakarta Fire Tragedy: 7-Storey Building में लगी भीषण आग, बढ़ रहा Death Toll :
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार देर रात एक सात मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में अचानक लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी.अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका है.फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.धुआं और तेज लपटों के बीच अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं.वहीं स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिएहैं.
जकार्ता में हादसा: 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत :
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार रात एक सात मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई.इस दर्दनाक घटना में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मरने वालों में 15 महिलाएं, 5 पुरुष और एक गर्भवती महिला शामिल बताई जा रही है.
आग लगते ही इमारत के अंदर हड़कंप मच गया और धुएं के बड़े-बड़े बादल आसमान तक फैल गए.आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में इमारत के बाहर जमा हो गए.28 दमकल वाहन और 100 से ज्यादा फायरफाइटर्स मौके परआग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 28 फायर ब्रिगेड गाड़ियां और करीब 100 फायरफाइटर्स मौके पर मौजूद हैं. रेस्क्यू टीमें लगातार बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं.फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई.
लिथियम-आयन बैटरी में ब्लास्ट की वजह से लगी आग: जकार्ता मेट्रो पुलिस के सीनियर कमांडर सुसात्यो पुर्नोमो कोंड्रो ने बताया कि आग की शुरुआत बिल्डिंग की पहली मंजिल से हुई, जहां लिथियम-आयन ड्रोन बैटरियों का स्टॉक रखा था.बैटरी में हुए ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया.जांच जारी, प्रशासन हाई अलर्ट .परघटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
















