• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

पिज्जा-बर्गर खाने से छात्रा की मौत! जानें फास्टफूड खाने से किन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं आप?

Amish Kumari by Amish Kumari
December 24, 2025
in अन्य
पिज्जा-बर्गर खाने से छात्रा की मौत! जानें फास्टफूड खाने से किन बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं आप?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

हाल के दिनों में फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से एक छात्रा की मौत की खबर ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में फास्ट फूड बच्चों और युवाओं की डाइट का अहम हिस्सा बनता जा रहा है, लेकिन इसके गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। PSRI हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट जीआई सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांटेशन डॉ. भूषण भोले के अनुसार, बार-बार जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से शरीर पर धीरे-धीरे घातक असर पड़ता है, जो कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है।

 

READ ALSO

सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

फास्ट फूड खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

मोटापा: फास्ट फूड में सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट, नमक और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं। ये तत्व शरीर में सूजन बढ़ाते हैं और मेटाबॉलिज़्म को बिगाड़ते हैं। इससे मोटापा तेजी से बढ़ता है।

 

दिल की बीमारियों का कारण: फास्ट फूड दिल की बीमारियों का बड़ा कारण बनता है। इसमें मौजूद ट्रांस फैट और हाई कोलेस्ट्रॉल धमनियों में प्लाक जमा करते हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

 

आंतों से जुड़ी समस्याएं: फास्ट फूड का असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे कब्ज, गैस, एसिडिटी और आंतों से जुड़ी समस्याएं बढ़ती हैं। लंबे समय तक ऐसी डाइट लेने से लीवर पर भी बुरा असर पड़ सकता है और फैटी लिवर डिज़ीज़ का खतरा बढ़ जाता है। कुछ मामलों में यह स्थिति आगे चलकर गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती है।

 

डायबिटीज़ टाइप-2: फास्ट फूड डायबिटीज़ टाइप-2 के जोखिम को भी बढ़ाता है। ज्यादा शुगर और रिफाइंड कार्ब्स ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित करते हैं, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है। बच्चों और किशोरों में कम उम्र में डायबिटीज़ के मामले बढ़ना इसी का संकेत है।

मानसिक स्वास्थ्य: फास्ट फूड का सेवन मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। रिसर्च के अनुसार, जंक फूड खाने से थकान, चिड़चिड़ापन, एकाग्रता की कमी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। खासकर छात्रों में इसका असर पढ़ाई और समग्र विकास पर पड़ता है।

 

इसलिए फास्ट फूड को रोज़मर्रा की डाइट का हिस्सा न बनाया जाए। घर का ताज़ा और संतुलित भोजन, फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बच्चों और युवाओं को सही खानपान की आदतें सिखाना और फास्ट फूड के नुकसान के प्रति जागरूक करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Dinkabhaskar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Related Posts

सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…
अन्य

सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…

June 23, 2026
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि
अन्य

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

June 22, 2026
सुबह हल्दी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे और जानें सेवन का सही तरीका
अन्य

सुबह हल्दी का पानी पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे और जानें सेवन का सही तरीका

June 22, 2026
निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त
अन्य

निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त

June 20, 2026
एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई
अन्य

एयर फ्रायर में खाना बनाना सेहत के लिए नुकसानदायक? डॉक्टर से जानें क्या है सच्चाई

June 20, 2026
Vivo Y सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

Vivo Y सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

June 18, 2026
Next Post
आज से 5 दिन लगातार होने वाली है बैंकों की छुट्टी! जानें आपके शहर में खुले हैं या बंद रहेंगे बैंक

आज से 5 दिन लगातार होने वाली है बैंकों की छुट्टी! जानें आपके शहर में खुले हैं या बंद रहेंगे बैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन

May 16, 2026
पटाखा फैक्ट्री में धमाका: भीषण विस्फोट में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत…

पटाखा फैक्ट्री में धमाका: भीषण विस्फोट में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत…

October 8, 2025
गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी: 2.5 लाख में से 30% ने नहीं कराई e-KYC, जल्द करें अपडेट वरना कनेक्शन हो सकता है बंद

एलपीजी डिलीवरी के नए नियम: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा सिलेंडर, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

March 23, 2026
इन अधिकारियों-कर्मचारियों के मानदेय में हुई वृद्धि,जानिए कितना बढ़ा मानदेय…

फरसागुड़ा उद्वहन सिंचाई योजना को मिली 11 करोड़ 97 लाख की स्वीकृति

August 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
  • FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
  • UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन
  • सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR