• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

उठाई गिरि एवं साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान रायगढ़ पुलिस बैनर पोस्टर के माध्यम से जनता को किया सतर्क

Amish Kumari by Amish Kumari
December 26, 2025
in रायगढ़
उठाई गिरि एवं साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान रायगढ़ पुलिस बैनर पोस्टर के माध्यम से जनता को किया सतर्क
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़। साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं एटीएम फ्रॉड की लगातार बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा कोतरा रोड थाना क्षेत्र में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान न केवल आम जनता से प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से, बल्कि पोस्टर और पंपलेट के जरिए भी संचालित किया गया, ताकि साइबर सुरक्षा से जुड़ा संदेश हर व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

READ ALSO

पिकअप चालक हत्याकांड में बड़ा फैसला; आरोपी को आजीवन कारावास, उधारी के विवाद में की थी हत्या

“सड़क पर गूंज रहा था खौफनाक शोर… पुलिस ने पकड़े 11 वाहन, 50 साइलेंसर बुलडोजर से कुचल डाले”

यह अभियान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशानुसार तथा कोतरा रोड थाना क्षेत्र के सुपरविजन अधिकारी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ किया। गोरखा, भगवानपुर एवं किरोड़ीमल नगर क्षेत्र के बैंक, एटीएम एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीम ने जाकर आम नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाव की विस्तृत जानकारी दी।

अभियान के दौरान बैंक एवं एटीएम परिसरों में रायगढ़ पुलिस द्वारा जारी साइबर जागरूकता पोस्टर लगाए गए, जिनमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि कैश को वाहन की डिक्की या डैशबोर्ड में छोड़कर न जाएं, क्योंकि इससे चोरी और ठगी की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही पोस्टर के माध्यम से लोगों को यह भी समझाया गया कि बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड, यूपीआई पिन, ओटीपी एवं पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें।

पुलिस टीम ने नागरिकों को एटीएम से लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देते हुए बताया कि पैसे निकालते समय किसी अजनबी की मदद न लें, न ही किसी अनजान व्यक्ति से पैसे गिनवाएं या बैंक से जुड़े किसी कार्य में सहायता स्वीकार करें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा पीछा करने, नजर रखने या संदिग्ध गतिविधि का संदेह हो तो तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

साइबर अपराधों के नए तरीकों पर प्रकाश डालते हुए पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, केवाईसी अपडेट या इनाम का लालच देकर लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। ऐसे किसी भी कॉल या लिंक से सतर्क रहने और बिना पुष्टि किसी भी जानकारी को साझा न करने की सलाह दी गई।

कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या संदेहास्पद गतिविधि की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। समय पर दी गई सूचना से न केवल ठगी को रोका जा सकता है, बल्कि अपराधियों पर भी त्वरित कार्रवाई संभव होती है।

मैदान में प्रत्यक्ष संवाद और पोस्टर आधारित संदेश के संयोजन से चलाया गया यह अभियान क्षेत्र में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत और प्रभावी पहल माना जा रहा है। रायगढ़ पुलिस ने अपने संदेश के माध्यम से आम जनता से अपील की है—
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”, यही साइबर फ्रॉड से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Related Posts

पिकअप चालक हत्याकांड में बड़ा फैसला; आरोपी को आजीवन कारावास, उधारी के विवाद में की थी हत्या
रायगढ़

पिकअप चालक हत्याकांड में बड़ा फैसला; आरोपी को आजीवन कारावास, उधारी के विवाद में की थी हत्या

March 29, 2026
“सड़क पर गूंज रहा था खौफनाक शोर… पुलिस ने पकड़े 11 वाहन, 50 साइलेंसर बुलडोजर से कुचल डाले”
रायगढ़

“सड़क पर गूंज रहा था खौफनाक शोर… पुलिस ने पकड़े 11 वाहन, 50 साइलेंसर बुलडोजर से कुचल डाले”

March 29, 2026
रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरे बागेश्वर बाबा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत
रायगढ़

रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरे बागेश्वर बाबा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत

March 28, 2026
NH-49 पर मौत की रफ्तार का तांडव: फ्रॉनक्स और बोलेरो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, उछलकर खेत में पलटे वाहन
रायगढ़

NH-49 पर मौत की रफ्तार का तांडव: फ्रॉनक्स और बोलेरो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, उछलकर खेत में पलटे वाहन

March 28, 2026
महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार*

March 27, 2026
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला; किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला; किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

March 26, 2026
Next Post
सरकारी कर्मचारियों ने किया बड़ा आंदोलन का ऐलान, इतने दिनों तक सरकारी कामकाज रहेगी ठप्प

सरकारी कर्मचारियों ने किया बड़ा आंदोलन का ऐलान, इतने दिनों तक सरकारी कामकाज रहेगी ठप्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

जिला रायपुर में लिया जा रहा है वीकली टेस्ट, मोबाइल ऐप से होगा छात्रों का मूल्यांकन

कोरिया के युवाओं को मिल रही प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग सुविधा

July 30, 2025
एयरटेल का ब्रॉडबैंड प्लान, 100 Mbps स्पीड के साथ मिलेंगे 22 से ज्यादा OTT बेनिफिट्स

Airtel के सालभर वाले सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और SMS भी फ्री

March 15, 2026
*मारपीट मामले के फरार दो आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, चाकू-डंडा जप्त कर हत्या के प्रयास मामले में भेजा गया जेल*

*मारपीट मामले के फरार दो आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे, चाकू-डंडा जप्त कर हत्या के प्रयास मामले में भेजा गया जेल*

August 21, 2025
पंजाब के बठिंडा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में इतने लोगों की हुई मौत

पंजाब के बठिंडा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में इतने लोगों की हुई मौत

January 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • एयरलाइन यात्रियों के लिए खुशखबरी, 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क मिलेंगी; टिकट पर भी कम होगा खर्च
  • ईरान का कुवैत के सैन्य शिविर पर मिसाइल हमला, 10 सैनिक घायल; इजरायल में केमिकल प्लांट को भी नुकसान
  • गुजरात में फिर कांपी धरती, सौराष्ट्र में 6 दिनों में दूसरा भूकंप; जानें रिक्टर स्केल पे कितनी तीव्रता थी?
  • इतने तारीख को होगा 12वीं का हिंदी पेपर, रिजल्ट में होगी देरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR