• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने मौके पर दबोचा

Amish Kumari by Amish Kumari
February 9, 2026
in रायगढ़
गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने मौके पर दबोचा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 9 फरवरी 2026। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुनुंद निवासी प्रदीप त्रिपाठी बाजार चौक मुनुंद के पास थैले में गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप त्रिपाठी बताया और गांजा रखने की बात स्वीकार की।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 800 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 8,800 रुपये बताई जा रही है, और गांजा बिक्री की नकद रकम 4,250 रुपये जब्त की गई। इस तरह कुल 13,050 रुपये की जब्ती की गई।

आरोपी प्रदीप त्रिपाठी पिता बसंत त्रिपाठी, उम्र 44 वर्ष, निवासी मुनुंद दुर्गा चौक, थाना छाल जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के खिलाफ थाना छाल में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक मदन पटले, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक सतीश जगत, भगवती प्रसाद लक्ष्मे और महिला आरक्षक एमरेंसिया टोप्पो की अहम भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर सख्त नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वृद्ध महिला के घर घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

November 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

November 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, घरघोड़ा और तमनार में 3 आरोपी गिरफ्तार

November 3, 2026
Next Post
सरायपाली में अग्रोहा धाम के भूमि पूजन की जोरदार तैयारी, मंत्री-सांसद और विधायकों की रहेगी मौजूदगी

सरायपाली में अग्रोहा धाम के भूमि पूजन की जोरदार तैयारी, मंत्री-सांसद और विधायकों की रहेगी मौजूदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट

December 3, 2025
ईरान पर इजरायल का बड़ा हवाई हमला: 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से एयरस्ट्राइक, रिवोल्यूशनरी गार्ड समेत कई ठिकाने तबाह

ईरान पर इजरायल का बड़ा हवाई हमला: 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से एयरस्ट्राइक, रिवोल्यूशनरी गार्ड समेत कई ठिकाने तबाह

March 5, 2026

Share market today: शेयर बाजार में बड़ा उछाल, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,200 पर पहुंचा:निफ्टी में 100 अंकों की तेजी

September 15, 2026
रायपुर में IPL मैचों के टिकट बिक्री आज से शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

रायपुर में IPL मैचों के टिकट बिक्री आज से शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

May 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Stock Market Prediction for Tomorrow: कल शेयर बाजार में तूफानी तेजी की उम्मीद, भारती एयरटेल समेत इन 5 शेयरों पर रखें नजर
  • Ghee Price Hike: अमूल के बाद अब इस ब्रांड का घी हुआ बेहद महंगा, देखें नई रेट लिस्ट
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर खिल उठा अनीता गुप्ता का चेहरा, महतारी वंदन की राशि से मनाएंगी दीपावली
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR