• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू, 64 साल पुराना नियम होगा खत्म

Amish Kumari by Amish Kumari
December 28, 2025
in अन्य
नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू, 64 साल पुराना नियम होगा खत्म
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारत ने 2025 में अपने टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. इसमें जीएसटी दरों में तेज कटौती और इनकम टैक्स की छूट सीमा बढ़ाना शामिल है. अब आने वाले बजट में कस्टम ड्यूटी को आसान और तार्किक बनाने पर फोकस रहेगा. अगले साल 1 अप्रैल से नया और सरल इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू होगा, जो 60 साल से ज्यादा पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेगा. इसके अलावा दो नए कानून भी लाए जाएंगे. एक सिगरेट पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने के लिए और दूसरा पान मसाला पर जीएसटी के अलावा अलग से सेस लगाने के लिए. इन्हें लागू करने की तारीख सरकार तय करेगी. 2025 में किए गए टैक्स सुधारों का मकसद कमजोर वैश्विक आर्थिक माहौल में मांग बढ़ाना था. जब टैरिफ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी, तब भारत ने घरेलू मांग और खपत बढ़ाने पर जोर दिया.

 

READ ALSO

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

जीएसटी में बड़ा बदलाव

22 सितंबर से करीब 375 सामान और सेवाओं पर जीएसटी दरें घटाई गईं. इससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती हुईं और उलटे ड्यूटी ढांचे (इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर) से जुड़ी पुरानी समस्याओं को दूर करने की कोशिश की गई. सरकार ने 5%, 12%, 18% और 28% वाले चार जीएसटी स्लैब को घटाकर दो मुख्य स्लैब 5% और 18% कर दिया. सिर्फ शराब, तंबाकू जैसे सिन गुड्स पर 40% टैक्स रखा गया. इससे अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था ज्यादा सरल और साफ-सुथरी बनी. इस बदलाव का मकसद जीएसटी को आसान, स्थिर और कम विवादों वाला बनाना था

कलेक्शन का हाल

अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन रिकॉर्ड 2.37 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि चालू वित्त वर्ष में औसतन 1.9 लाख करोड़ रुपये रहा है. हालांकि, दरों में कटौती के बाद राजस्व की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. नवंबर में जीएसटी कलेक्शन घटकर 1.70 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो साल का सबसे निचला स्तर था. सालाना आधार पर इसमें सिर्फ 0.7% की बढ़ोतरी हुई. यह पहला महीना था, जब सितंबर की दर कटौती का पूरा असर दिखा

इनकम टैक्स में राहत

सरकार ने इनकम टैक्स की छूट सीमा बढ़ाकर मध्यम वर्ग को राहत दी. इससे लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा बचा और खपत बढ़ने की उम्मीद बनी. 2025 के बजट में ऐलान किया गया कि नए टैक्स सिस्टम में सालाना 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. इस सिस्टम में कम टैक्स दरें हैं, लेकिन छूट और कटौतियों का फायदा नहीं मिलता.

 

नई दरें इस तरह हैं

  • 4 से 8 लाख रुपये: 5%
  • 8 से 12 लाख रुपये: 10%
  • 12 से 16 लाख रुपये: 15%
  • 16 से 20 लाख रुपये: 20%
  • 20 से 24 लाख रुपये: 25%
  • 24 लाख से ऊपर: 30%

हालांकि टैक्स कटौती की वजह से अप्रैल से दिसंबर के बीच नॉन-कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन की रफ्तार धीमी रही. इस दौरान यह 6.37% बढ़कर 8.47 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि कॉरपोरेट टैक्स 10.54% बढ़कर 8.17 लाख करोड़ रुपये हो गया

रिफंड और आगे की राह

इस साल इनकम टैक्स रिफंड भी धीमे रहे, क्योंकि विभाग ने बड़े रिफंड मामलों की ज्यादा जांच की. रिफंड पिछले साल के मुकाबले 14% घटकर करीब 2.97 लाख करोड़ रुपये रहा. अब जब जीएसटी और इनकम टैक्स में बड़े सुधार हो चुके हैं, तो सरकार का ध्यान कस्टम ड्यूटी को आसान करने पर है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कस्टम्स को सरल बनाना सरकार का अगला बड़ा एजेंडा है. इनकम टैक्स की तरह कस्टम्स में भी पारदर्शिता, फेसलेस सिस्टम और दरों को तार्किक बनाना जरूरी है. सरकार ने पिछले दो साल में कस्टम ड्यूटी घटाई है, लेकिन जहां दरें अभी भी ज्यादा हैं, वहां और कटौती की जाएगी. 2025-26 के बजट में औद्योगिक सामान पर 7 और कस्टम टैरिफ हटाने का प्रस्ताव है, जिससे कुल स्लैब घटकर 8 रह जाएंगे.

 

एक्सपर्ट्स की राय

डेलॉयट इंडिया के महेश जयसिंह का कहना है कि बदलते ट्रेड पैटर्न, बढ़ती लागत और प्रक्रियागत अड़चनों के चलते कस्टम्स सुधार का अगला चरण जरूरी है. वहीं नांगिया ग्लोबल के राहुल शेखर के मुताबिक कस्टम्स में पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया, एक जैसे डॉक्युमेंट, साफ वर्गीकरण और तेज क्लियरेंस से व्यापार और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा. उन्होंने पुराने कस्टम विवादों के लिए एकमुश्त माफी योजना लाने का सुझाव भी दिया

Related Posts

पैसे रखें तैयार, जल्द निवेशकों के लिए खुलेगा Cotec Healthcare का IPO, मिलेगा कमाई का शानदार मौका..
अन्य

अगले हफ्ते खुलेंगे 7 नए IPO, निवेश से पहले जानें किसका GMP सबसे ज्यादा

August 30, 2026
अन्य

Chhatisgarh News: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 21, 2026
28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व
अन्य

28 या 29 अगस्त जानिए कब है सावन पूर्णिमा? यहां जानें सही तिथि, स्नान-दान का समय और धार्मिक महत्व

August 18, 2026
सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त
अन्य

सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे 9 शुभ संयोग, जानिए जलाभिषेक का मुहूर्त

August 17, 2026
आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय
अन्य

आज है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि, मंत्र और उपाय

August 17, 2026
Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज
अन्य

Mahindra BE 6 Sporteq Formula E Edition हुई लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

August 16, 2026
Next Post
आम आदमी के लिए अच्छी खबर; देश भर में सस्ती हो सकती है बिजली… पावर ट्रेडिंग फीस घटाने पर विचार कर रहा CERC

आम आदमी के लिए अच्छी खबर; देश भर में सस्ती हो सकती है बिजली… पावर ट्रेडिंग फीस घटाने पर विचार कर रहा CERC

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

November 15, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता;16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुख्य धारा में जुड़ने की ली शपथ…

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता;16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, मुख्य धारा में जुड़ने की ली शपथ…

September 11, 2025
NPS निवेशकों के लिए जरूरी खबर! अब 5 साल का लॉक-इन खत्म

NPS निवेशकों के लिए जरूरी खबर! अब 5 साल का लॉक-इन खत्म

December 22, 2025
छत्तीसगढ़ में बांध टूटने से 4 लोगों की मौत, 3 लापता…

रायगढ़ में लगाना है फटाका दुकान तो चालू होगा लाइसेंस का प्रक्रिया, जाने पूरी जानकारी कब है लास्ट डेट और क्या दस्तावेज को करना होगा जमा

September 7, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा संक्रमण, पिछले 24 घंटे में मिले इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
  • Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
  • Rashifal For Today : आज कुछ राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, पूरे होंगे सभी अटके काम, पढ़े मेष से लेकर मीन राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR