अगर आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है, तो आपको समय रहते पोषक तत्वों से भरपूर कुछ सुपर फूड्स को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए। आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से न केवल मेमोरी को बूस्ट किया जा सकता है बल्कि ब्रेन हेल्थ को भी सुधारा जा सकता है। बस सही मात्रा में और सही तरीके से इन सुपर फूड्स को खाएं और कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
जरूर खाएं ड्राई फ्रूट्स- पुराने जमाने से ही याददाश्त बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह दी जाती रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेते हैं, तो आपकी मेमोरी और ब्रेन हेल्थ काफी हद तक इम्प्रूव हो सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर ही ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।
फायदेमंद हरी पत्तेदार सब्जियां- हरी पत्तेदार सब्जियां ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। अगर आप अपनी याददाश्त को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो पालक, केल और ब्रोकली को खाना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा मेमोरी और ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू और सूरजमुखी के बीजों का सेवन भी किया जा सकता है।
हल्दी-एवोकाडो का करें सेवन- करक्यूमिन युक्त हल्दी भी दिमाग की सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एवोकाडो का सेवन करने से भी ब्रेन हेल्थ को इम्प्रूव किया जा सकता है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आप फैटी फिश को कंज्यूम कर सकते हैं। अंडे को याददाश्त के लिए फायदेमंद माना जाता है। मेमोरी को सुधारने के लिए ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन भी किया जा सकता है
















