• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब पड़ेगी कड़के की ठंड, 48 घंटे तक शीतलहर का अलर्ट, राजधानी में धुंध की चेतावनी

Amish Kumari by Amish Kumari
December 29, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अब पड़ेगी कड़के की ठंड, 48 घंटे तक शीतलहर का अलर्ट, राजधानी में धुंध की चेतावनी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य जिलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

अंबिकापुर सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मैदानी इलाकों में राजनांदगांव सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दूसरी ओर दुर्ग में दिन का तापमान सबसे अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर और बिलासपुर में अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

 

अगले दो दिन राहत नहीं, फिर बढ़ेगा टेम्प्रेचर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, कल प्रदेश के एक-दो इलाकों में शीतलहर की चेतावनी अभी भी प्रभावी रहेगी।

 

रायपुर में हल्की धुंध, सतर्क रहने की सलाह

राजधानी रायपुर में 29 दिसंबर की सुबह शहर के बाहरी इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शीतलहर के कारण मौसम विभाग ने छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का उपयोग अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है।

 

रायपुर- बिलासपुर में वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ा 

दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी ठंड बढ़ने के साथ हवा में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है। राजधानी रायपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 83 तक पहुंच गया है। वहीं, बिलासपुर में यह 80 के आसपास दर्ज किया गया है। जानकारों के अनुसार, सर्दियों में हवा की गति कम होने और तापमान गिरने से महीन कण (प्रदूषक) पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा तेजी से बढ़ जाती है। ये प्रदूषक वातावरण में लंबे समय तक बने रहते हैं। अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। ऐसी स्थिति में राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हवा में प्रदूषण बढ़ने का खतरा ज्यादा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

August 10, 2026
विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
छत्तीसगढ़

विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

August 10, 2026
छत्तीसगढ़ में पार्षद पति-पुत्र की भूमिका खत्म, सरकार ने जारी किया नया आदेश
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पार्षद पति-पुत्र की भूमिका खत्म, सरकार ने जारी किया नया आदेश

August 10, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

August 10, 2026
रायपुर में आज तिरंगा यात्रा, 3 घंटे बंद रहेंगे रास्ते, 6 हजार से ज्यादा गाड़ियों का रूट बदला
छत्तीसगढ़

रायपुर में आज तिरंगा यात्रा, 3 घंटे बंद रहेंगे रास्ते, 6 हजार से ज्यादा गाड़ियों का रूट बदला

August 10, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए की बड़ी घोषणा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा

August 9, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के कर्मचारी-अधिकारी आज से हड़ताल पर, इतने दिन तक ठप रहेंगे सरकारी कामकाज

छत्तीसगढ़ के कर्मचारी-अधिकारी आज से हड़ताल पर, इतने दिन तक ठप रहेंगे सरकारी कामकाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में इस बार मुहर्रम-उर्स पर बैंड बाजा और धुमाल पर रहेगी रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में इस बार मुहर्रम-उर्स पर बैंड बाजा और धुमाल पर रहेगी रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

June 12, 2026
अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी

अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी

August 16, 2025
सहारा इंडिया वालो के लिए GOOD NEWS; सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल किया लॉन्च, अब तुरंत मिलेगा ऑनलाइन क्लेम.

सहारा इंडिया वालो के लिए GOOD NEWS; सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल किया लॉन्च, अब तुरंत मिलेगा ऑनलाइन क्लेम.

October 16, 2025
Congress की मान्यता रद्द कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका…

Congress की मान्यता रद्द कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका…

August 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी
  • युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
  • विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल
  • 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप से दहला ये देश, अब तक 20 लोगों की मौत; भारी तबाही की आशंका
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR