• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

युवती आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : मंगेतर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने उठाया था खौफनाक कदम

Amish Kumari by Amish Kumari
April 19, 2026
in रायगढ़
युवती आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : मंगेतर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने उठाया था खौफनाक कदम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 19 अप्रैल*। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में युवती द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या किए जाने के संवेदनशील मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के आधार पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले *आरोपी केशव पटेल (28 वर्ष) निवासी ग्राम चुहकीमाल, थाना छाल* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, मास्टर ट्रेनरों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Raigarh News : चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

थाना चक्रधरनगर मर्ग क्रमांक 18/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत की गई जांच में मृतिका (29 वर्ष) के परिजनों एवं पंचों के कथनों से यह तथ्य सामने आया कि युवती का विवाह मई 2025 में आरोपी केशव पटेल से तय हुआ था और दिसंबर में विवाह होना प्रस्तावित था। शादी से ठीक एक सप्ताह पहले युवती ने अपने परिजनों को बताया था कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है तथा उसका किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध है, जिससे वह विवाह करना चाहता है। आरोपी द्वारा लगातार फोन कर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह अत्यधिक तनाव में थी।

 

इसी प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने दिनांक 09.09.2025 को अपने निवास में जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिसके साथ उसके संबंध होने की जानकारी सामने आई थी। जांच में आरोपी द्वारा युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं प्रताड़ित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 17.04.2026 को थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 166/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने युवती से विवाह तय होना और बातचीत की पुष्टि की, साथ ही यह भी स्वीकार किया कि उसकी पूर्व प्रेमिका से लगातार संपर्क बना हुआ था। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के दिन युवती ने उसे फोन कर जहर सेवन करने की जानकारी दी थी। पुलिस ने आरोपी से विवाह कार्ड जब्त कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*“संवेदनशील प्रकरणों में रायगढ़ पुलिस तथ्यों के आधार पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित, मास्टर ट्रेनरों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पटवारियों की हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने पूरा कराया धान के रकबे का सत्यापन, 98 प्रतिशत पॉलीगॉन जनरेशन का कार्य पूरा

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवात अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 07762-223750

October 29, 2026
रायगढ़

Raigarh news: तूफान के असर से रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर के आदेश पर 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

October 28, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर जानिए कब है हरतालिका तीज? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

September 8, 2026
200 मेगापिक्सेल मेन कैमरा के साथ Vivo X300 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

200 मेगापिक्सेल मेन कैमरा के साथ Vivo X300 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

December 2, 2025

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
इतने तारीख को होगा Nothing का इवेंट, Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro हो सकते हैं लॉन्च

इतने तारीख को होगा Nothing का इवेंट, Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro हो सकते हैं लॉन्च

February 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ का असर जारी, अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
  • Earthquake In Jammu And Kashmir: भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता
  • Dhanteras 2026: 6 या 7 नवंबर जानिए धनतेरस कब? यहां जानें सही तिथि और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
  • Rashifal For Today : मकर राशि वालों आज आपको हर कदम पर सतर्कता और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी, पढ़े बाकि राशियों का हाल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR