• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून: छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल

Amish Kumari by Amish Kumari
January 1, 2026
in छत्तीसगढ़
अस्पताल की दहलीज पर अब परिजनों को मिलेगा घर जैसा सुकून: छत्तीसगढ़ सरकार की एक संवेदनशील पहल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 1 जनवरी 2026

जब कोई गंभीर बीमारी घर में दस्तक देती है, तो पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से टूट जाता है। ऐसे वक्त में दूर-दराज के गांवों से शहर आने वाले गरीब परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इलाज के साथ-साथ खुद के ठहरने की होती है। अक्सर मरीज तो वार्ड में इलाज करा रहा होता है, लेकिन उसके अपने लोग अस्पताल के गलियारों, ठंडी सीढ़ियों या खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने को मजबूर होते हैं। इसी मानवीय पीड़ा को महसूस करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बहुत ही प्रशंसनीय कदम उठाया है। अब राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के परिजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त ‘विश्राम गृह’ बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी मजबूर आंख को रात बिताने के लिए सुरक्षित छत की तलाश में भटकना न पड़े।

READ ALSO

CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें कैंसिल, 2 का बदलेगा रूट; यहां देखें लिस्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, रात में बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार

इस नेक काम को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मंत्रालय नवा रायपुर में मेडिकल एजुकेशन विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच एक एमओयू संपादित हुआ है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री खुशवंत साहेब , स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त श्री रितेश अग्रवाल सहित सेवादान फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे।

इस समझौते की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इन आश्रय स्थलों के निर्माण, सजावट और उनके रोजमर्रा के संचालन का पूरा जिम्मा संस्था खुद उठाएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि सरकार और संस्था मिलकर एक ऐसा मानवीय ढांचा तैयार कर रहे हैं जहाँ परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहद किफायती ठहराव मिलेगा। इन विश्राम गृहों में केवल सिर छुपाने की जगह ही नहीं मिलेगी, बल्कि अपनों की सेवा में लगे लोगों के लिए 24 घंटे सुरक्षा, सीसीटीवी की निगरानी, साफ-सुथरा भोजन और एक गरिमामय माहौल भी सुनिश्चित किया जाएगा।

योजना के पहले पड़ाव में रायपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और जगदलपुर जैसे प्रमुख शहरों के मेडिकल कॉलेजों को चुना गया है, जहां दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में लोग उम्मीद लेकर पहुँचते हैं। यह पहल दिखाती है कि स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ दवा और डॉक्टर तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनमें उन लोगों के लिए भी जगह होनी चाहिए जो अपने बीमार परिजनों के लिए संबल बनकर साथ खड़े रहते हैं। यह कदम न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि उन हजारों परिवारों को एक बड़ी मानसिक राहत भी पहुँचाएगा जिनके पास शहर में रहने का कोई ठिकाना नहीं होता।

“इलाज सिर्फ दवाओं से नहीं, अपनों के साथ और सुकून से भी होता है।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को नया विस्तार मिलने जा रहा है।  इस MoU के तहत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों के परिजनों के लिए बेहतर और सुविधाजनक ‘विश्राम गृह’ बनेंगे जो  ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ के आधार पर संचालित होंगे।” स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

“राज्य सरकार का उद्देश्य केवल बेहतर इलाज उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों की गरिमा और सुविधा का भी ख्याल रखना है। दूर-दराज़ से आने वाले लोग कई दिनों तक अस्पतालों के आसपास असुविधाजनक परिस्थितियों में रुकने को मजबूर होते हैं। विश्राम गृह की व्यवस्था उनके लिए सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ठहराव का बड़ा सहारा साबित होगी।यह पहल संवेदनशील और उत्तरदायी शासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विश्राम गृहों के माध्यम से मरीज परिजनों को सम्मानजनक आवास, भोजन और बुनियादी सुविधाएँ एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मानवता और संवेदना का समन्वय और सुदृढ़ होगा।” – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Related Posts

छत्तीसगढ़

CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें कैंसिल, 2 का बदलेगा रूट; यहां देखें लिस्ट

September 30, 2026
छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, रात में बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार

September 30, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, 23 अक्टूबर को प्राथमिक और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची आएगी

September 30, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के मॉल में पार्किंग होगी फ्री, राज्य आयोग ने दिया बड़ा आदेश

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थदर्शन का सपना हुआ साकार

September 29, 2026
Next Post
नववर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

नववर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत –  विष्णु देव साय

दूरस्थ क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत – विष्णु देव साय

August 2, 2025

Railway: बिना टिकट में ट्रेन में सफर पड़ा भारी; एक ही दिन में 250 लोगों पर करवाई; रेलवे ने वसूला 1,42,685 रुपये का जुर्माना

September 2, 2026
धान घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केंद्र प्रभारी के घर छापे से 16 लाख नकद और अहम दस्तावेज जब्त

धान घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केंद्र प्रभारी के घर छापे से 16 लाख नकद और अहम दस्तावेज जब्त

July 10, 2026
Tecno Pop X भारत में लॉन्च: 5000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग के साथ फोन,  जानिए कीमत और फीचर्स

Tecno Pop X भारत में लॉन्च: 5000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग के साथ फोन, जानिए कीमत और फीचर्स

March 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें कैंसिल, 2 का बदलेगा रूट; यहां देखें लिस्ट
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, रात में बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार
  • Rashifal: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सफलता, सुख और आत्मविश्वास लेकर आ सकता है, जाने बाकि राशियों का हाल
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, 23 अक्टूबर को प्राथमिक और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची आएगी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR