Chhattisgarh news पाकिस्तान से संचालित प्रतिबंधित आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) प्रदेश को भी अपनी गतिविधियों का ठिकाना बनाने की कोशिश कर रहा था। अकलतरा से गिरफ्तार पंजाब निवासी 26 वर्षीय सेवक सिंह पिछले चार महीने से नेटवर्क के सरगना शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था। आरोप है कि वह पंजाब में रेकी, हथियारों की तस्करी और सीमा पार से ड्रग्स पहुंचाने जैसी गतिविधियों में शामिल था।
Read more Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश
इतना ही नहीं, वह राज्य से भी एक बेरोजगार युवक को नेटवर्क में भर्ती कर वारदात कराने की तैयारी में था। एनआइए के इनपुट पर गिरफ्तारी के बाद जांच में पाकिस्तानी संपर्कों, हथियारों की मांग और डिजिटल संवाद के साक्ष्य सामने आए हैं। खुफिया जांच एजेंसी के अनुसार, प्रदेश में इस नेटवर्क के संदिग्ध स्लीपर सेल की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है।
यह भी पढ़ेंWeather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश
पत्नी के मोबाइल नंबर से पाकिस्तान में संपर्क
सेवक सिंह मूल रूप से पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी का निवासी है। वह राज्य की दो फैक्ट्रियों में काम कर चुका है। जांच में सामने आया कि पंजाब में एक व्यक्ति की रेकी करने के बदले उसे कथित तौर पर 20 हजार रुपये मिले थे। वह संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान में बैठे संपर्कों तक पहुंचाता था। जांच एजेंसी ने उसके इस्तेमाल वाले दो मोबाइल नंबर ट्रेस किए, जो पत्नी के नाम पर दर्ज थे। इन नंबरों पर पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड और मलेशिया से भी काल आने की जानकारी मिली है।
14 राज्यों में 253 संदिग्धों पर कार्रवाई
12 अगस्त को केंद्रीय एजेंसियों ने एसबीएन नेटवर्क के खिलाफ 14 राज्यों में एक साथ कार्रवाई कर 253 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। 200 से अधिक गिरफ्तारियां और 80 एफआइआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई। जांच के अनुसार, नेटवर्क इंटरनेट मीडिया के जरिए बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को पैसे तथा विदेश भेजने का लालच देकर भर्ती करता है।
Chhattisgarh newsइंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वाट्सएप के जरिए संपर्क कर उन्हें रेकी, तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लगाया जाता है। अलग-अलग स्लीपर सेल के सदस्यों को एक-दूसरे की जानकारी नहीं होती। 16 सितंबर 2026 को केंद्र सरकार ने एसबीएन को यूएपीए के तहत आतंकी संगठन घोषित कर प्रतिबंधित कर दिया















