वेनुजुएला पर कार्रवाई के बीच अमेरिका ने भारत को चेतावनी दे दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5 जनवरी को कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है, तो अमेरिका भारत पर टैरिफ बढ़ा सकता है। ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अच्छे इंसान हैं और मुझे खुश करना चाहते हैं।
इस बार ट्रंप ने भारत को रूसी तेल मामले पर अलग अंदाज में चेतावनी दी। उन्होंने टैरिफ बढ़ाने की धमकी के साथ पीएम मोदी की तारीफ भी की। ट्रंप ने कहा कि मोदी जानते हैं कि मैं खुश नहीं हूं, इसलिए मुझे खुश करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के साथ ट्रेडिंग होती है और जरूरत पड़ने पर टैरिफ तेजी से बढ़ाया जा सकता है।
अमेरिका ने पहले भी भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर टैरिफ लगाया था। ट्रंप के अनुसार, पहले 10% ड्यूटी लगी थी, उसके बाद 7 अगस्त को यह बढ़कर 25% हो गया और पिछले साल के अंत तक यह 50% तक पहुँच गया था। वाइट हाउस द्वारा जारी ऑडियो में ट्रंप यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर रूस से तेल खरीद का मामला उनकी संतुष्टि के अनुसार हल नहीं हुआ, तो टैरिफ जल्दी बढ़ सकता है।
















