अपने Turbo फोन को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन टर्बो फीचर्स से लैस है। फोन में दमदार 7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन को कंपनी ने मिड बजट सेगमेंट में पेश किया है। यह रेडमी का इस साल लॉन्च हुआ सबसे प्रीमियम फोन हो सकता है। कंपनी ने इस फोन को Redmi Note सीरीज से ऊपर रखा है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, फीचर्स और बैटरी आदि के बारे में…
Redmi Turbo 5G की कीमत
रेडमी का यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 40,999 रुपये में आता है। फोन की पहली सेल 19 जून को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी। कंपनी फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसका सीधा मुकाबला Vivo V70 और Oppo Reno 15 जैसे फोन से होगा।
Redmi Turbo 5G के फीचर्स
रेडमी के इस फोन में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया है। यह डॉल्वी विजन को भी सपोर्ट करता है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।
Redmi Turbo 5G में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रेडमी का यह फोन 3D आइस-लूप कूलिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। इस गेमिंग फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20MP का कैमरा मिलता है।
Redmi Turbo 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.49 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 7540mAh, 100W
कैमरा 50MP + 8MP, 20MP
OS Android 16, HyperOS 3
Redmi Turbo 5Gयह फोन 7,540mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 100W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi, 5G, 4G, LTE, Bluetooth 6.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, यह फोन IR ब्लास्टर, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स से भी लैस है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है।
















