सर्दियों का मौसम आते ही खाने की थाली में मूली का होना लगभग तय माना जाता है। मूली के पराठे हों, सलाद हो या चटपटा अचार—भारतीय घरों में इसे बड़े शौक से खाया जाता है। मूली को सेहत का पावरहाउस माना जाता है, क्योंकि यह पाचन सुधारने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी मजबूत बनाती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती? कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है। कहीं आप भी अनजाने में अपनी सेहत को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे? आइए जानते हैं उन 5 तरह के लोगों के बारे में (Who Should Not Eat Radish), जिन्हें मूली खाने में सावधानी बरतनी चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर के मरीज
अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर कम रहता है, तो मूली आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। मूली में भरपूर पोटैशियम होता है, जो शरीर में सोडियम की मात्रा कम कर बीपी को और गिरा सकता है (Mooli Side Effects)। जहां हाई बीपी वालों के लिए यह फायदेमंद है, वहीं लो बीपी के मरीजों को इससे चक्कर, कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है।

थायराइड से पीड़ित लोग
थायराइड की समस्या वाले लोगों को खासतौर पर कच्ची मूली से दूरी बनानी चाहिए। मूली में मौजूद ‘गोइट्रोजेन’ तत्व थायराइड ग्रंथि के कामकाज को प्रभावित कर सकता है। यह आयोडीन के अवशोषण में रुकावट डालता है, जिससे समस्या बढ़ने का खतरा रहता है। अगर मूली खानी हो तो उसे अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
डायबिटीज की दवा लेने वाले मरीज
मूली ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करती है, लेकिन जो लोग पहले से ही डायबिटीज की दवाइयां ले रहे हैं, उनके लिए ज्यादा मूली खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे शुगर लेवल अचानक बहुत नीचे गिर सकता है, जो खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए डायबिटीज मरीज मूली का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

जिन्हें गैस या पेट दर्द की समस्या रहती हो
मूली पचने में समय लेती है और गैस बनने की संभावना बढ़ा सकती है। अगर आपको गैस्ट्राइटिस, पेट में अल्सर या बार-बार गैस की शिकायत रहती है, तो मूली खाने से बचना बेहतर है। खासकर रात में मूली खाने से पेट फूलना और दर्द बढ़ सकता है।
पथरी की समस्या वाले लोग
जिन मरीजों को पित्त की थैली में पथरी है, उन्हें मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ शोधों के अनुसार, मूली पित्त के स्राव को बढ़ा देती है। पथरी की स्थिति में यह बढ़ा हुआ स्राव तेज दर्द और गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है।

मूली भले ही पोषक तत्वों से भरपूर हो, लेकिन “हर चीज की अति नुकसानदायक होती है।” अगर आप ऊपर बताई गई किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो मूली को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर
(Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।)
















