• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

भारत पर टैक्स बढ़ाकर US को कितना मुनाफा हो रहा है?

Amish Kumari by Amish Kumari
January 6, 2026
in देश
भारत पर टैक्स बढ़ाकर US को कितना मुनाफा हो रहा है?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति का जोरदार बचाव किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रशासन द्वारा अलग-अलग देशों पर लगाए गए टैरिफ से अमेरिका को अब तक सैकड़ों अरब डॉलर की कमाई हो चुकी है और यह आंकड़ा जल्द ही 600 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच जाएगा। ट्रंप ने इसे अमेरिका की आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि इस नीति के चलते देश पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर और सम्मानित हुआ है।

​ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का बड़ा दावा

READ ALSO

NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड

राजधानी को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 11 स्टेशनों में होगा ठहराव

​ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमेरिका ने टैरिफ के जरिए अब तक भारी रकम जुटाई है और आने वाले समय में यह कमाई 600 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो जाएगी। उन्होंने मुख्यधारा मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि “फेक न्यूज” इस मुद्दे पर चुप है, क्योंकि वे अमेरिका से नफरत करते हैं और देश को कमजोर देखना चाहते हैं।

​टैरिफ नीति को लेकर खुद की तारीफ

​अपनी पोस्ट में ट्रंप ने आगे कहा कि टैरिफ की वजह से अमेरिका न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी उसकी स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने लिखा, “ईश्वर अमेरिका को आशीर्वाद दें।”

​गौरतलब है कि ट्रंप लंबे समय से टैरिफ के प्रबल समर्थक रहे हैं और इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का बड़ा हथियार मानते आए हैं।

​सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ पर कानूनी चुनौती

​हालांकि ट्रंप की टैरिफ नीति विवादों से भी घिरी हुई है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति के टैरिफ लगाने के अधिकार को चुनौती दी गई है। ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि अगर कोर्ट उनके फैसले के खिलाफ जाता है, तो यह अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा होगा।

​नवंबर में इस मामले की सुनवाई हो चुकी है और 2026 में फैसले की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि मीडिया जानबूझकर इस मुद्दे को दबा रहा है ताकि कोर्ट के फैसले पर असर डाला जा सके।

​भारत पर भी दिख रहा टैरिफ का असर

​ट्रंप की टैरिफ नीति का असर कई देशों पर पड़ा है, जिनमें भारत भी शामिल है। फिलहाल भारतीय निर्यात पर करीब 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया है, जिसमें से आधा हिस्सा भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद से जुड़ा बताया जा रहा है।

​हाल ही में एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने भारत का जिक्र किया।

​मोदी का जिक्र और भारत को चेतावनी

​ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे इंसान हैं और वे जानते थे कि ट्रंप भारत की रूसी तेल खरीद से खुश नहीं हैं। उनके मुताबिक, भारत ने उन्हें खुश करने की कोशिश की, क्योंकि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बहुत तेजी से बढ़ा सकता है, जो भारत के लिए नुकसानदायक साबित होगा। यह टिप्पणी ट्रंप ने फ्लोरिडा से वाशिंगटन लौटते वक्त की।

​राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर टैरिफ का बचाव

​ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि टैरिफ सिर्फ कमाई का जरिया नहीं हैं, बल्कि यह अमेरिका को विदेशी निर्भरता से भी बचाते हैं। उनका तर्क है कि पहले दूसरे देश अमेरिका पर टैरिफ लगाते थे और अमेरिका चुप रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

​ट्रंप के मुताबिक, इस नीति से फैक्ट्रियां वापस अमेरिका आ रही हैं और रोजगार के नए मौके बन रहे हैं। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि टैरिफ के कारण चीजें महंगी हो रही हैं और इसका सीधा असर आम अमेरिकी नागरिक पर पड़ रहा है।

Related Posts

NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड
देश

NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड

May 9, 2026
राजधानी को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 11 स्टेशनों में होगा ठहराव
देश

राजधानी को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 11 स्टेशनों में होगा ठहराव

May 9, 2026
मौसम का कहर, बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

मौसम का कहर, बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

May 9, 2026
लागू हुए 4 नए लेबर कोड, हफ्ते में अधिकतम 48 घंटे करना होगा काम, ओवरटाइम पर मिलेगा पूरा भुगतान
देश

लागू हुए 4 नए लेबर कोड, हफ्ते में अधिकतम 48 घंटे करना होगा काम, ओवरटाइम पर मिलेगा पूरा भुगतान

May 9, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
देश

इसी महीने से UPI-ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानें EPFO 3.0 के नए नियम

May 9, 2026
October में 21 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखिए छुट्टियों का पूरा कैलेंडर
देश

आज 9 मई 2026 को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

May 9, 2026
Next Post
कड़ाके की ठंड से कांपा दिल्ली-NCR, घने कोहरे के बीच AQI बेहद खराब; उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित

कड़ाके की ठंड से कांपा दिल्ली-NCR, घने कोहरे के बीच AQI बेहद खराब; उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

धान कटौती के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, पुसौर मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

धान कटौती के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, पुसौर मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

January 21, 2026
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 614.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

July 30, 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 3 SI और 7 ASI के तबादले, देखें पूरी लिस्ट यहां।

February 17, 2026
आज सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली और चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल!

आज इन 5 राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, नौकरी और व्यापार में मिल सकती है अच्छी खबर; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
  • NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड
  • “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार
  • राजधानी को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 11 स्टेशनों में होगा ठहराव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR