• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, June 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

Amish Kumari by Amish Kumari
August 1, 2025
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 01 अगस्त 2025

READ ALSO

फिर खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की बड़ी घोषणा

रायपुर में कल आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती

छत्तीसगढ़ में अपने घरों से दूर शासकीय छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति छात्रावासों के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को अब स्कूल समय में टिफिन के माध्यम से पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के रायगढ़ जिले में इस नवाचार की शुरूआत हो गई है। रायगढ़ जिले के एक हजार आठ सौ से अधिक विद्यार्थियों को अब स्कूल समय में टिफिन मिलेगा। ऐसा नवाचार करने वाला रायगढ़ प्रदेश का पहला जिला है। जिले में यह व्यवस्था विशेष रूप से उन छात्रावासी विद्यार्थियों के लिए की गई है, जिनका स्कूल सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगता है। प्री-मैटिक छात्रावासों में रहने वाले बालक-बालिकाओं दोनों के लिए यह व्यवस्था की गई है। यह पूरी व्यवस्था निःशुल्क होगी। टिफिन में बच्चों को रूचि के अनुसार दाल, चावल, सब्जी, रोटी या पौष्टिक नाश्ता पोहा, हलवा, उपमा, सेवई आदि दी जाएगी। रायगढ़ जिले के 63 बालक और 26 कन्या छात्रावासों में दोपहर के लंच ब्रेक के लिए बच्चों को टिफिन प्रदान करने की यह पहल शुरू की गई है। इसका लाभ 2100 से अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इसके लिए टिफिन की व्यवस्था हॉस्टल स्तर पर ही की गई है।

 

राज्य की सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूलों में भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्री-मैट्रिक छात्रावासों में रहकर पढ़ने वाले बच्चे सुबह नाश्ता या सीधे दस-साढ़े दस बजे भोजन करके स्कूल जाते हैं। ऐसे में पूरी स्कूल अवधि में लगभग 5 से 6 घंटे विद्यार्थी बिना भोजन के रह जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों को पूरा पोषण देन के लिए रायगढ़ जिले में यह नवाचारी पहल शुरू की गई है। जिले में पहले चरण में पुसौर एवं कोड़ासिया स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास के विद्यार्थियों को दोपहर में टिफिन के रूप में पौष्टिक भोजन देना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसे जिले के सभी प्री-मैट्रिक छात्रावासों में लागू किया जाएगा। प्रशासन की इस अभिनव पहल से न केवल विद्यार्थियों को पोषण मिलेगा, वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होंगे, बल्कि उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार होगा।

 

छात्रावासी बच्चों ने इस पहल को सराहा, कहा – पढ़ाई पर फोकस हुआ बेहतर

रायगढ़ के प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में रहने वाले कक्षा दसवीं के छात्र तुषार सिदार ने कहा कि कहा कि सुबह भोजन कर के स्कूल आने के बाद शाम तक खाने या नाश्ते का अन्य कोई विकल्प नहीं होता था। इसको देखते हुए पिछले दिनों हॉस्टल से ही स्कूल के लिए भी टिफिन पैक कर के देने की शुरुआत की गई है। दोपहर में खाने की व्यवस्था होने से अब दिनभर एनर्जी बनी रहती है। जिससे स्कूल में पढ़ाई पर और अच्छे से फोकस कर पाते हैं।

 

बलराम सिदार, जो कक्षा नवीं के छात्र हैं, उन्होंने बताया कि आठवीं तक के बच्चों को तो स्कूल में मध्याह्न भोजन मिल जाता है। लेकिन नवीं दसवीं में ये व्यवस्था नहीं है। इसके कारण हॉस्टल से हमें भोजन देने का इंतेज़ाम किया गया, इसके लिए टिफिन भी हॉस्टल से ही प्रदान किया गया है। अब दोपहर में खाने की समस्या नहीं होती। हमारी रुचि के अनुसार भोजन या नाश्ता टिफिन में दिया जाता है। जिससे दिनभर के स्कूल की गतिविधियों में हम अच्छे से भाग लें और मन लगाकर पढ़ाई कर सकें।

 

प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की कक्षा दसवीं की छात्रा लता सारथी कहती हैं कि यह एक बहुत अच्छी और महत्वपूर्ण पहल है। हॉस्टल में खाने पीने का समय निर्धारित होता है। सुबह स्कूल आने से लेकर शाम तक स्कूल में रहने के दौरान एक भोजन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी। जो बच्चे घर से आना जाना करते हैं वे घर से टिफिन ले आते हैं। लेकिन छात्रावासी बच्चों को इसमें दिक्कत हो रही थी। इसे विचार करते हुए यह पहल की गई है। अब दोपहर में लंच ब्रेक में भोजन की व्यवस्था से कक्षा में अच्छे से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं, और दिनभर भी ऊर्जा बनी रहती है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में कल आएगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त की राशि, ऐसे करें चेक…
छत्तीसगढ़

फिर खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की बड़ी घोषणा

June 25, 2026
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
छत्तीसगढ़

रायपुर में कल आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 900 पदों पर होगी भर्ती

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ में मनरेगा के 12 हजार कर्मचारी 2 जुलाई से करेंगे हड़ताल, रखी ये मांगें
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मनरेगा के 12 हजार कर्मचारी 2 जुलाई से करेंगे हड़ताल, रखी ये मांगें

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ में मंडराया El Nino का खतरा? किसानों को नुकसान से बचाने साय सरकार ने शुरू की तैयारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंडराया El Nino का खतरा? किसानों को नुकसान से बचाने साय सरकार ने शुरू की तैयारी

June 24, 2026
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 23 जून 2026
छत्तीसगढ़

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 23 जून 2026

June 23, 2026
छत्तीसगढ़ में मिले 1.22 कैरेट के 5 हीरे, क्या देश को मिलने वाला है नया डायमंड हब?
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिले 1.22 कैरेट के 5 हीरे, क्या देश को मिलने वाला है नया डायमंड हब?

June 23, 2026
Next Post

छात्रावासी बच्चों का समग्र विकास अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

1 नवंबर से बदल जाएंगे Aadhaar से जुड़े ये 3 नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 नवंबर से बदल जाएंगे Aadhaar से जुड़े ये 3 नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

October 30, 2025
“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई- थाना तमनार, कोतरारोड़, छाल और खरसिया

“ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई- थाना तमनार, कोतरारोड़, छाल और खरसिया

June 11, 2026
RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा

RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा

November 9, 2025
Asia Cup 2025 की ट्रॉफी चुराने के बाद PCB चीफ ने मांगी माफी, अब पूरे पाकिस्तान टीम पर होगा एक्शन?

Asia Cup 2025 की ट्रॉफी चुराने के बाद PCB चीफ ने मांगी माफी, अब पूरे पाकिस्तान टीम पर होगा एक्शन?

October 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुहर्रम जुलूस में क्रेन से वैन को 40 फीट लटकाकर लगाई आग, मालिक सहित 4 पर FIR
  • YouTube या Instagram? जानिए कहां ज्यादा पैसे कमाते हैं क्रिएटर्स, यहां मिलेगा सही जवाब
  • छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा, जानिए कैसे करें आवेदन
  • सोना- चांदी की कीमतों में आज बंपर गिरावट; 6000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ चांदी, जानें आज का ताजा भाव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR