• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, April 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर चलवाई गोलियां, अब तक इतने लोगों की हुई मौत

Amish Kumari by Amish Kumari
January 10, 2026
in देश
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने  प्रदर्शनकारियों पर चलवाई गोलियां, अब तक इतने लोगों  की  हुई मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

तेहरान में ईरान सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान हालात बेहद हिंसक हो गए हैं। प्रदर्शन उग्र होते देख ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आदेश दिए। इस कार्रवाई में अब तक 217 प्रदर्शनकारियों की मौत का दावा किया जा रहा है।

दरअसल, एक स्थानीय डॉक्टर ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर टाइम मैगजीन को बताया कि राजधानी तेहरान के केवल छह अस्पतालों में ही कम से कम 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है। इनमें से ज्यादातर लोगों की मौत गोली लगने से हुई है।

READ ALSO

RBI का बड़ा एक्शन, ऑटो डेबिट पर लगेगी लगाम, पैसे कटने से 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट ; पढ़े पूरी खबर।

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 350 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 24,500 के नीचे फिसला निफ्टी; IT और फार्मा शेयरों में हलचल

डॉक्टर के  अनुसार, मृतकों में बड़ी संख्या युवाओं की है। उन्होंने बताया कि उत्तरी तेहरान के एक पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बलों द्वारा मशीन गन से की गई अंधाधुंध फायरिंग में कई प्रदर्शनकारी मौके पर ही मारे गए।

वहीं, वाशिंगटन डीसी स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी, जो सिर्फ पहचान हो चुके पीड़ितों की गिनती करती है, ने विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत से अब तक कम से कम 63 मौतों की पुष्टि की है।

ट्रंप की चेतावनी को चुनौती

अगर मृतकों की संख्या की स्वतंत्र पुष्टि होती है, तो यह उस आशंका को और मजबूत कर देगा, जो गुरुवार रात से देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद किए जाने से जताई जा रही है। यह स्थिति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन सकती है, क्योंकि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि 28 दिसंबर से चल रहे प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या की गई, तो ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

ट्रंप पहले भी दे चुके हैं चेतावनी

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाता है और उनकी हत्या करता है, जो कि उनका पुराना तरीका रहा है, तो अमेरिका उन्हें बचाने के लिए तैयार रहेगा।”

ईरान में क्यों भड़के हैं प्रदर्शन?

गौरतलब है कि ईरान में महंगाई, कमजोर होती मुद्रा और आर्थिक बदहाली के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है। ये प्रदर्शन देश के लगभग सभी 31 प्रांतों में फैल चुके हैं। इस बीच ट्रंप की धमकी से हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं, जबकि ईरान सरकार ने भी सख्ती के संकेत दिए हैं।

“गोली लगे तो शिकायत मत करना”

उधर, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य ऐसे उपद्रवियों के आगे नहीं झुकेगा, जो ट्रंप को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान ईरान सरकार ने चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा तक का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी टीवी पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक अधिकारी ने माता-पिता से अपने बच्चों को प्रदर्शनों से दूर रखने की अपील करते हुए कहा,“अगर… गोली लग जाए, तो शिकायत मत करना।”

Related Posts

RBI का बड़ा फैसला;बिना गिरवी मिलेगा 20 लाख रुपये तक का लोन; यहां देखें पूरी डिटेल
देश

RBI का बड़ा एक्शन, ऑटो डेबिट पर लगेगी लगाम, पैसे कटने से 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट ; पढ़े पूरी खबर।

April 22, 2026
लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 350 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 24,500 के नीचे फिसला निफ्टी; IT और फार्मा शेयरों में हलचल
देश

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 350 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 24,500 के नीचे फिसला निफ्टी; IT और फार्मा शेयरों में हलचल

April 22, 2026
केदारनाथ जाने वालों के लिए खुशखबरी:हेलीकॉप्टर किराए जारी, कई रूट्स पर सस्ता हुआ सफर, श्रद्धालुओं को  मिली बड़ी राहत
देश

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, वैदिक मंत्रों के बीच शुरू हुई चारधाम यात्रा; श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

April 22, 2026
‘₹15,000 से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर’… डिजिटल पेमेंट को लेकर RBI ने जारी किए नए नियम, समझें E-Mandate से जुड़ी अहम जानकारी
देश

‘₹15,000 से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर’… डिजिटल पेमेंट को लेकर RBI ने जारी किए नए नियम, समझें E-Mandate से जुड़ी अहम जानकारी

April 21, 2026
केरल के त्रिशूर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 8 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी
देश

केरल के त्रिशूर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 8 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी

April 21, 2026
नए साल पर सरकार दे सकती है तोहफा, 1 जनवरी से कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर के दाम?
देश

शादी में लाल सिलेंडर का इस्तेमाल गैरकानूनी, जानें नियम और कमर्शियल गैस बुकिंग का पूरा तरीका

April 21, 2026
Next Post
पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में   इतने लोगों की  हुई मौत

पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में इतने लोगों की हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

नक्सलियों के ठिकाने पर सुरक्षाबलों की  बकार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामद

नक्सलियों के ठिकाने पर सुरक्षाबलों की बकार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामद

February 2, 2026
राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

April 4, 2026
दंतेवाड़ा जिला के वनांचल शिक्षा सेवा प्रकल्प हीरानार पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दंतेवाड़ा जिला के वनांचल शिक्षा सेवा प्रकल्प हीरानार पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

August 8, 2025
कोतवाली पुलिस की दबिश में बावलीकुंआ से चार जुआरी धराए, मौके से नगदी व ताश जब्त

कोतवाली पुलिस की दबिश में बावलीकुंआ से चार जुआरी धराए, मौके से नगदी व ताश जब्त

July 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
  • “ऑपरेशन अंकुश का असर” — रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर
  • लगातार बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई रायगढ़ का सांकेतिक प्रदर्शन, बिजली विभाग को भेंट किया हाथ का पंखा
  • बिलासपुर से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट 3 मई से शुरू,जानें फ्लाइट टाइमिंग, शेड्यूल और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR