• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर चलवाई गोलियां, अब तक इतने लोगों की हुई मौत

Amish Kumari by Amish Kumari
January 10, 2026
in देश
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने  प्रदर्शनकारियों पर चलवाई गोलियां, अब तक इतने लोगों  की  हुई मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

तेहरान में ईरान सरकार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान हालात बेहद हिंसक हो गए हैं। प्रदर्शन उग्र होते देख ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आदेश दिए। इस कार्रवाई में अब तक 217 प्रदर्शनकारियों की मौत का दावा किया जा रहा है।

दरअसल, एक स्थानीय डॉक्टर ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर टाइम मैगजीन को बताया कि राजधानी तेहरान के केवल छह अस्पतालों में ही कम से कम 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है। इनमें से ज्यादातर लोगों की मौत गोली लगने से हुई है।

READ ALSO

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

डॉक्टर के  अनुसार, मृतकों में बड़ी संख्या युवाओं की है। उन्होंने बताया कि उत्तरी तेहरान के एक पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बलों द्वारा मशीन गन से की गई अंधाधुंध फायरिंग में कई प्रदर्शनकारी मौके पर ही मारे गए।

वहीं, वाशिंगटन डीसी स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी, जो सिर्फ पहचान हो चुके पीड़ितों की गिनती करती है, ने विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत से अब तक कम से कम 63 मौतों की पुष्टि की है।

ट्रंप की चेतावनी को चुनौती

अगर मृतकों की संख्या की स्वतंत्र पुष्टि होती है, तो यह उस आशंका को और मजबूत कर देगा, जो गुरुवार रात से देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद किए जाने से जताई जा रही है। यह स्थिति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन सकती है, क्योंकि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि 28 दिसंबर से चल रहे प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या की गई, तो ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

ट्रंप पहले भी दे चुके हैं चेतावनी

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाता है और उनकी हत्या करता है, जो कि उनका पुराना तरीका रहा है, तो अमेरिका उन्हें बचाने के लिए तैयार रहेगा।”

ईरान में क्यों भड़के हैं प्रदर्शन?

गौरतलब है कि ईरान में महंगाई, कमजोर होती मुद्रा और आर्थिक बदहाली के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है। ये प्रदर्शन देश के लगभग सभी 31 प्रांतों में फैल चुके हैं। इस बीच ट्रंप की धमकी से हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं, जबकि ईरान सरकार ने भी सख्ती के संकेत दिए हैं।

“गोली लगे तो शिकायत मत करना”

उधर, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस्लामिक गणराज्य ऐसे उपद्रवियों के आगे नहीं झुकेगा, जो ट्रंप को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान ईरान सरकार ने चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा तक का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी टीवी पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक अधिकारी ने माता-पिता से अपने बच्चों को प्रदर्शनों से दूर रखने की अपील करते हुए कहा,“अगर… गोली लग जाए, तो शिकायत मत करना।”

Related Posts

देश

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

November 8, 2026
देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

November 4, 2026
Next Post
पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में   इतने लोगों की  हुई मौत

पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में इतने लोगों की हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Delhi SIR Protest: SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

October 2, 2026

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम

September 9, 2026

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में अभी भी 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

August 27, 2026

CG Weather Update: रायपुर समेत इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, IMD ने इन इलाकों में 2 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी

August 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल
  • Muhurat Trading 2026: आज दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें NSE और BSE में खरीदारी का समय
  • Diwali 2026: रोशनी का त्योहार दिवाली आज, जानें राहुकाल, शुभ योग से लेकर लक्ष्मी पूजन का 4 शुभ मुहूर्त
  • Rashifal: कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है सफलता, साथ ही इन राशियों का दिन रहेगा खास, पढ़े दैनिक राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR