• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, June 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, कोतरारोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Amish Kumari by Amish Kumari
January 18, 2026
in रायगढ़
बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, कोतरारोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 18 जनवरी।

कोतरारोड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को दीनदयाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

READ ALSO

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, 1 दिसंबर 2025 को बालिका की मां ने थाना कोतरारोड़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 19-20 नवंबर 2025 की रात दीदी के घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात युवक ने बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। इस रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 478/25 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा लगातार गुमशुदा बालिका और संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर चौक रायगढ़ से नाबालिग को आरोपी नरेश तिग्गा (26 वर्ष) के कब्जे से बरामद किया। इसके बाद आरोपी और बालिका को थाने लाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में बालिका ने बताया कि उसका आरोपी नरेश तिग्गा से प्रेम संबंध था। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर 20 नवंबर 2025 की शाम दीदी के घर से अपने साथ ले गया और दीनदयाल कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रखा। इस दौरान आरोपी द्वारा शारीरिक शोषण किया गया, जिस पर प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी नरेश तिग्गा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, करुणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पांडे, संदीप कौशिक, टिकेश्वर यादव, महिला आरक्षक श्यामा सिदार सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित और सतर्क कार्रवाई से नाबालिग बालिका की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी।

Related Posts

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

June 28, 2026
पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज
रायगढ़

पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज

June 28, 2026
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
रायगढ़

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

June 27, 2026
“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ सहित पिकअप वाहन जब्त

June 26, 2026
महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण
रायगढ़

महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण

June 26, 2026
Next Post
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

“सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स : मुख्यमंत्री साय

“सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स : मुख्यमंत्री साय

April 15, 2026
UPI पेमेंट के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब बिना इंटरनेट के भी इस प्रोसेस से कर पाएंगे ऑफलाइन भुगतान

UPI अकाउंट से बिना जानकारी कट रहे पैसे;तो इस सरकारी पोर्टल का करें इस्तेमाल

January 11, 2026
शेयर बाजार में हरियाली; Sensex 1000 और निफ्टी 300 अंकों की बढ़त लेकर खुले

शेयर बाजार में हरियाली; Sensex 1000 और निफ्टी 300 अंकों की बढ़त लेकर खुले

June 12, 2026
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नेवारी शिविर में किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुलझाईं

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नेवारी शिविर में किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुलझाईं

August 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, डॉ. स्मृति रंजन लेंका बने नए प्रदेश प्रभारी
  • क्या और सस्ता होगा सोना-चांदी या फिर आएगी तेजी? पढ़ें भाव को लेकर क्या हैं अनुमान
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी दूरस्थ अंचलों के लोगों की बड़ी उम्मीद
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR