• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1-1 लाख के इनामी 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

Amish Kumari by Amish Kumari
October 6, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1-1 लाख के इनामी 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। 1-1 लाख के इनामी तीन सक्रिय माओवादियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से माओवादी संगठनों से जुड़े हुए थे और कई बड़ी नक्सली घटनाओं में इनकी सक्रिय भूमिका रही है।

 

READ ALSO

Chhattiagarh top news: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में आज से बिलासपुर-टाटानगर समेत 16 ट्रेनें रद्द…

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, दो दिनों तक रहेगी अर्नब तूफान का असर, 40 से 50 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 

 

शासन की पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित

 

 

 

 

 

तीनों नक्सलियों ने शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया है। आत्मसमर्पण करने वालों ने कहा कि अब वे समाज की मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि माओवादी संगठन अब केवल शोषण और हिंसा का माध्यम बनकर रह गया है।

 

 

 

कौन हैं सरेंडर करने वाले नक्सली?

 

नागेश उर्फ रामा कवासी – बीजापुर के तर्रेम गांव का निवासी है। 2022 में संगठन से जुड़ा और मेटाल मुठभेड़ सहित कई घटनाओं में सक्रिय रहा। यह डीव्हीसी-डमरू के गार्ड के रूप में काम कर रहा था।

 

जैनी उर्फ देवे मडकम – बीजापुर के इतगुडेम गांव की रहने वाली जैनी ने 2016 में जनमिलिशिया से शुरुआत की और 2017 में माओवादी संगठन की सदस्य बनी। वह ओडिशा स्टेट कमेटी के सदस्य प्रमोद उर्फ पाण्डु की निजी गार्ड रही है।

 

मनीला उर्फ सुंदरी कवासी – जैगूर गांव, बीजापुर निवासी मनीला 2020 में संगठन में शामिल हुई। शुरू में कृषि कार्य में जुड़ी रही लेकिन बाद में सीनापाली एरिया कमेटी में सक्रिय हुई और कई मुठभेड़ों में शामिल रही।

 

 

 

 

“संगठन की विचारधारा खोखली, निर्दोष मारे जा रहे हैं”

 

तीनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के बाद खुलासा किया कि अब संगठन की विचारधारा पूरी तरह खोखली हो चुकी है। अब वहां सिर्फ निर्दोष ग्रामीणों की हत्या, जबरन वसूली और दबाव से जीने की मजबूरी है। जंगलों में भटकना, बिना इलाज, बिना सुरक्षा के जीवन जीना, और बड़े नेताओं की गुलामी करना ही रोजमर्रा का हिस्सा बन गया था। उन्होंने कहा कि जो साथी पहले आत्मसमर्पण कर चुके हैं, उन्हें देखकर प्रेरणा मिली, क्योंकि वे आज एक सुखद और सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।

 

 

 

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

 

इस आत्मसमर्पण में गरियाबंद पुलिस, STF, CRPF, और Cobra 207 बटालियन की बड़ी भूमिका रही। गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर सभी सक्रिय नक्सलियों से अपील की है कि वे नक्सलवाद छोड़कर किसी भी थाना, चौकी या सुरक्षा बल कैंप में आकर आत्मसमर्पण करें और शासन की पुनर्वास योजना का लाभ उठाएं।

अमित शाह की अपील का असर

अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर दौरे पर यह स्पष्ट कहा था कि छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार दोनों मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने नक्सलियों से हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी। अमित शाह ने यह भी कहा था कि जो गांव नक्सलमुक्त हो जाएंगे, उनकी तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार 1 करोड़ रुपये का विशेष विकास फंड भी

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattiagarh top news: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में आज से बिलासपुर-टाटानगर समेत 16 ट्रेनें रद्द…

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, दो दिनों तक रहेगी अर्नब तूफान का असर, 40 से 50 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: रायपुर में आज और कल दो दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, निगम ने जारी किया आदेश

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Teacher Exam : छत्तीसगढ़ में 6,812 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब-कब होंगे एग्जाम?

September 25, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

September 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार

September 24, 2026
Next Post
बंद होने जा रहे हैं बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट, चारों धाम के लिए तय हुईं तारीखें

बंद होने जा रहे हैं बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट, चारों धाम के लिए तय हुईं तारीखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

गुरुधाम में एक करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन और महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए सहित कई घोषणाएं

गुरुधाम में एक करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन और महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए सहित कई घोषणाएं

October 21, 2025
जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 9, 2025
रेलवे का नया नियम लागू, नियमों के उल्लंघन पर अब आरपीएफ इंस्पेक्टर सीधे लगाएंगे जुर्माना

रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, पार्सल की सुविधाएं भी रहेंगी बंद- रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

August 13, 2026
प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन में प्रदेश का दूसरा और सरगुजा संभाग का पहला जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग केन्द्र का शुभारंभ

प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन में प्रदेश का दूसरा और सरगुजा संभाग का पहला जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग केन्द्र का शुभारंभ

August 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattiagarh top news: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में आज से बिलासपुर-टाटानगर समेत 16 ट्रेनें रद्द…
  • Nepal Plane Incident: बड़ा विमान हादसा टला; लैंडिंग के समय अचानक निकला प्लेन का टायर, बाल-बाल बचे यात्री
  • Gold Silver Price today: सोना महंगा हुआ या सस्ता? खरीदने से पहले चेक कर लें आज क्या है Gold-Silver के Rate
  • IND vs WI: कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच, यहां जानें तीनों मैचों की तारीख, समय और वेन्यू
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR