• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

इतने तारीख के बाद इंडिगो की कोई उड़ान नहीं होगी रद, सरकार को दिलाया भरोसा

Amish Kumari by Amish Kumari
January 20, 2026
in देश
इतने  तारीख के बाद इंडिगो की कोई उड़ान नहीं होगी रद, सरकार को दिलाया भरोसा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भरोसा दिलाया है कि 10 फरवरी 2026 के बाद उसकी कोई भी उड़ान रद्द नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि उसके पास अपनी सभी नियमित उड़ानों को चलाने के लिए पर्याप्त पायलट और क्रू उपलब्ध हैं।

इंडिगो ने यह भी दावा किया है कि उसके पास जरूरत से ज्यादा पायलट हैं। DGCA के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को इंडिगो को 4,330 पायलटों की जरूरत होगी, जबकि कंपनी के पास 4,640 पायलट मौजूद होंगे। इससे नए और सख्त फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों का पूरी तरह पालन हो सकेगा और उड़ानों के संचालन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

READ ALSO

Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ashutosh Ranka Detain: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम पुलिस ने उठाया

10 फरवरी के बाद संचालन रहेगा सामान्य

DGCA ने बताया कि 10 फरवरी के बाद इंडिगो का परिचालन स्थिर रहेगा। यह तारीख इंडिगो के लिए तय की गई अंतिम समयसीमा है, जिसके बाद उसे नए FDTL नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। इसके बाद किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

एयरलाइन के पास इस समय 2,400 कमांड पायलट (PIC) हैं, जबकि जरूरत 2,280 की है। वहीं 2,240 फर्स्ट ऑफिसर (को-पायलट) हैं, जबकि आवश्यकता 2,050 की है। यानी आने वाले समय की जरूरतों के हिसाब से पायलटों की संख्या पर्याप्त है।

दिसंबर में बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई थीं

गौरतलब है कि दिसंबर 2025 के पहले हफ्ते में इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द हुई थीं या काफी देर से चली थीं। 3 से 5 दिसंबर के बीच 2,507 उड़ानें रद्द और 1,852 उड़ानें देरी से चलीं, जिससे देशभर में 3 लाख से ज्यादा यात्रियों को परेशानी हुई।

इस मामले की जांच के बाद पता चला कि क्रू मैनेजमेंट की खराबी, तैयारी की कमी, सॉफ्टवेयर की दिक्कतें और ऑपरेशनल कंट्रोल में खामियां इसकी बड़ी वजह थीं। इसके बाद DGCA ने इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

सेवाओं में सुधार का दावा

अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA का कहना है कि इंडिगो ने पिछली गड़बड़ियों से सबक लेकर अपनी सेवाओं में सुधार किया है। पिछले हफ्ते मंत्रालय और 20 जनवरी को DGCA की ओर से जारी बयान में भी यह बात दोहराई गई।

DGCA रखे हुए है कड़ी निगरानी

DGCA ने कहा है कि लगातार निगरानी और सुधारात्मक कदमों से परिचालन बेहतर हुआ है और सेवा की विश्वसनीयता बढ़ी है। हालांकि, नियामक की नजर अभी भी इंडिगो पर बनी हुई है ताकि भविष्य में क्रू की कमी या सिस्टम से जुड़ी कोई समस्या न आए।

DGCA के निर्देश पर इंडिगो साप्ताहिक और पाक्षिक रिपोर्ट दे रहा है। अब तक कंपनी 4 साप्ताहिक और 3 पाक्षिक रिपोर्ट जमा कर चुकी है और हर साप्ताहिक बैठक में उसके प्रतिनिधि शामिल होते हैं। DGCA ने साफ किया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ अस्थायी छूट दी गई थी, लेकिन सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया।

Related Posts

देश

Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 27, 2026
देश

Ashutosh Ranka Detain: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम पुलिस ने उठाया

September 27, 2026
देश

Nepal avalanche: नेपाल में बड़ा हादसा, बेस कैंप पर आया एवलांच, 10 लोग लापता

September 27, 2026
देश

Helicopter Crash: बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर चार लोगों की मौत

September 27, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और बोलेरो की टक्कर से पांच लोगों की मौत

September 26, 2026
देश

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

September 26, 2026
Next Post
तीसरे  विश्व  युद्ध चर्चा के बीच भारत की सैन्य तैयारी तेज, जानिए हाई-टेक हथियार और रक्षा बजट में क्या होगा खास ?

तीसरे विश्व युद्ध चर्चा के बीच भारत की सैन्य तैयारी तेज, जानिए हाई-टेक हथियार और रक्षा बजट में क्या होगा खास ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

BPLऔर किराएदार फंसे नियमों के जाल में PM आवास में सिर्फ 10% को ही घर, बाकी इंतज़ार में

BPLऔर किराएदार फंसे नियमों के जाल में PM आवास में सिर्फ 10% को ही घर, बाकी इंतज़ार में

November 4, 2025
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी

December 25, 2025
Realme ने लॉन्च किया सेल्फी मिरर वाला फोन, 7000mAh बैटरी के साथ जानें कीमत

Realme ने लॉन्च किया सेल्फी मिरर वाला फोन, 7000mAh बैटरी के साथ जानें कीमत

April 3, 2026

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

September 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank Strike: बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU के बीच बातचीत के लिए बनी सहमति, 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhatisgarh Samachar :: बस्तर में अब दोगुनी रफ्तार से होगा विकास- मुख्यमंत्री साय
  • Chhatisgarh News : सुकमा के हालात पर सीएम विष्णुदेव साय की सीधी नजररू कलेक्टर से फोन पर ली जानकारी, बोलेकृ “राहत शिविरों में प्रभावितों को न हो कोई कमी“
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR