Microsoft Server माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज का असर भारत में एयरलाइन सेवाओं पर दिखने लगा है। स्पाइसजेट ने दिल्ली से अपनी तीन उड़ानें रद कर दी हैं। अन्य एयरलाइनों में अभी तक ऐसी कोई समस्या नहीं आई है, लेकिन उन्होंने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों का स्टेटस पहले ही चेक कर लें।
Read more BOB Interest Rate Hike: इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा, FD पर बढ़ाईं ब्याज दरें
माइक्रोसॉफ्ट में आई खराबी की वजह से स्पाइसजेट ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से जाने वाली तीन उड़ानें रद कर दीं। इनमें दिल्ली से पुणे, दिल्ली से लेह और दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। वहीं, स्पाइसजेट की दो उड़ानें दिल्ली से दरभंगा और दिल्ली से मुंबई देरी से चलीं।
एअर इंडिया ने क्या कहा?
इस बीच एअर इंडिया ने कहा है कि वह माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर बारीकी से नजर रख रही है और उसकी उड़ान सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि उसके संचार माध्यम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों के ईमेल बिना किसी रुकावट के मिलते रहें, इसके लिए ईमेल ट्रैफिक को अस्थायी रूप से दूसरे रास्ते (रीरूट) पर भेज दिया गया है। साथ ही, कंपनी ने कहा कि वह अपने तय 24 घंटे के समय-सीमा के भीतर ही ईमेल का जवाब दे रही है।
यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह
एयरलाइंस और हवाई अड्डों द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति (फ्लाइट स्टेटस) जांच लें।
Microsoft Serverमाइक्रोसॉफ्ट आउटेज को देखते हुए इंडिगो और अकासा एयर ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें उड़ान से जुड़ी जानकारी और अपडेट पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है। दिल्ली हवाई अड्डे ने भी यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।















