• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

4.94 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे, रायपुर के 4.22 लाख वोटर अटके, इतने तारीख तक तक चलेगा सत्यापन

Amish Kumari by Amish Kumari
January 21, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में SIR के पहले चरण की मतगणना पूरी; वोटर्स कल से वेबसाइट पर देख सकेंगे अपना नाम…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं के दस्तावेज सॉफ्टवेयर में अपलोड किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के दौरान रायपुर जिले के 4 लाख 22 हजार 427 मतदाताओं के नाम फिलहाल अटक गए हैं। हालांकि अभी तक किसी का नाम हटाया नहीं गया है। बीएलओ इन मतदाताओं से जरूरी दस्तावेज मंगाकर उनका सत्यापन कर रहे हैं।

 4 लाख से ज्यादा नामों पर जांच

निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। इनमें

READ ALSO

Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

  • 6 से अधिक बच्चों वाले पिता: 31,716
  • एक जैसे नाम वाले पिता: 3,51,899
  • पिता और बच्चे की उम्र में सिर्फ 15 साल का अंतर: 65,325
  • पिता और बच्चे की उम्र में 50 साल का अंतर: 13,102
  • दादा और पोते की उम्र में गलत अंतर: 13,020 मतदाता शामिल हैं।

सॉफ्टवेयर ने कुल 4,22,427 मतदाताओं में 4,75,062 त्रुटियां पकड़ी हैं, जिनमें कई मामलों में एक से ज्यादा गलतियां हैं। जिले में कुल 18 लाख 92 हजार 523 मतदाता दर्ज हैं। इनमें कुछ की मृत्यु हो चुकी है, कुछ दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं और कुछ के नाम डुप्लीकेट हैं। ऐसे मामलों में अब तक 4 लाख 94 हजार 485 से अधिक नाम हटाए जा चुके हैं।

अब तक 17,249 दावा-आपत्ति

रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों से अब तक कुल 17,249 दावा-आपत्ति मिली हैं।

  • फॉर्म 6 (नाम जोड़ने) के लिए: 11,468
  • फॉर्म 7 (नाम हटाने) के लिए: 353
  • फॉर्म 8 (सुधार के लिए): 5,428

इन सभी आवेदनों की जांच की जा रही है। दस्तावेज सत्यापन और सुनवाई की अंतिम तारीख 14 फरवरी 2026 है। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

नाम नहीं जुड़ा तो ऐसे करें अपील

अगर किसी मतदाता का नाम आवेदन के बाद भी नहीं जुड़ा है या कोई अन्य समस्या है, तो वह ईआरओ के फैसले के 15 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) के पास अपील कर सकता है। वहां से संतुष्टि न मिलने पर 30 दिन के अंदर राज्य निर्वाचन कार्यालय में दूसरी अपील की जा सकती है।

सॉफ्टवेयर की वजह से अटके नाम

दस्तावेज अपलोड के दौरान सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या आई है। इसी कारण 4.22 लाख मतदाताओं के नाम रोके गए हैं। सिस्टम ने पिता-बच्चे की उम्र में ज्यादा अंतर, दादा-पोते की उम्र में गड़बड़ी और 6 से ज्यादा बच्चों वाले मामलों को ऑटोमैटिक रोक दिया है।

बीएलओ संबंधित मतदाताओं से संपर्क कर दस्तावेज लेकर ऑनलाइन सुधार कर रहे हैं।

— नवीन सिंह ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर

1.33 लाख मतदाताओं को नोटिस

जिले में जिन मतदाताओं के दस्तावेज पूरे नहीं थे, ऐसे करीब 1.33 लाख मतदाताओं को C कैटेगरी में रखा गया है। इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। ये मतदाता रोज जोन कार्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा कर रहे हैं।

हालांकि जागरूकता की कमी के कारण कम संख्या में लोग सत्यापन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी तरह नए नाम जुड़वाने वालों की संख्या भी कम बनी हुई है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डस्टबिन में मिला एक फटा पन्ना, उसी ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह’’

October 1, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

October 1, 2026
छत्तीसगढ़

Sex Racket news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में देह व्यापार का खुलासा: 15 लोग पकड़े गए, दो के नाबालिग होने की सूचना

October 1, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन

September 30, 2026
Next Post
T20I मैच कितने बजे से होंगे शुरू? समय नोट कर लें, नहीं तो मैच मिस हो सकता है

T20I मैच कितने बजे से होंगे शुरू? समय नोट कर लें, नहीं तो मैच मिस हो सकता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 80 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 80 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला

November 4, 2025
गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 14, 2025
मिथुन राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जाने बाकि राशियों का हाल!

मिथुन राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जाने बाकि राशियों का हाल!

November 15, 2025
बड़ा हादसा; ट्रेन में आग की अफवाह सुन पटरी पर कूदे यात्री.. 4 की मौत

बड़ा हादसा; ट्रेन में आग की अफवाह सुन पटरी पर कूदे यात्री.. 4 की मौत

June 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Redmi 17C 5G: 6000mAh बैटरी के साथ Redmi ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Tax Calendar: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! अक्टूब में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें
  • Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल
  • Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR