• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली-NCR में बारिश, शिमला-मनाली से लेकर श्रीनगर तक बर्फबारी; कई उड़ानें रद्द, हाईवे बंद

Amish Kumari by Amish Kumari
January 23, 2026
in देश
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली-एनसीआर में सुबह तेज बारिश देखने को मिली, जबकि शिमला-मनाली में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर आने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ सकती

READ ALSO

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी ने पूरे इलाके को सफेद चादर में ढक दिया। बर्फबारी का असर हवाई और सड़क यातायात पर देखने को मिल रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण हीं घाटी की प्रमुख सड़कों पर भी हालात बिगड़ गए। फिलहाल जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को नवयुग टनल के पास एहतियातन बंद कर दिया गया है। वहीं, मुगल रोड और सिंथन रोड भी कई जगहों पर बर्फ जमने के कारण बंद हैं। ट्रैफिक पुलिस ने फिसलन और सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।

jmmu (1)

कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी हुई, वहीं श्रीनगर और अन्य मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलीं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते गुरुवार देर शाम उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में ताजा हिमपात शुरू हो गया।

dhar puja

वैष्णोदेवी में बर्फबारी

भारी बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) बंद कर दिया गया, साथ ही उधमपुर के जखानी चौक पर भी आवाजाही रोक दी गई। बर्फबारी से हवाई यात्रा भी बाधित हुई, श्रीनगर एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइंस ने कई उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित और रद करने की घोषणा की। श्रीनगर में बर्फबारी के कारण, फ्लाइट ऑपरेशन, टेक-ऑफ और लैंडिंग दोनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

श्रीनगर एयरपोर्ट के ऑफिशियल हैंडल ने X पर एक पोस्ट में शेयर किया, “कृपया ध्यान दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर NOTAM लागू होने और श्रीनगर में जारी बर्फबारी की वजह से आज श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुछ फ्लाइट्स कैंसिल हैं। पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा प्लान करने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें। हुई परेशानी के लिए हमें खेद है।”

अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश और रामसू तक बर्फ जमा होने के कारण, फिसलन भरी सड़कों को देखते हुए एहतियात के तौर पर NH-44 पर सभी तरह के ट्रैफिक को सुरक्षित जगहों पर रोक दिया गया है।

shrinagar (1)

लगभग तीन महीने के इंतजार के बाद, डोडा के भलेसा और आसपास के इलाकों के मैदानी और ऊपरी दोनों हिस्सों में आधी रात से बर्फबारी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इंतजार की जा रही बर्फबारी को देखकर राहत और खुशी जताई।

 

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला-मनाली में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी अभी भी जारी है शिमला और मनाली में हुई ताजा बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर ला दी है। 23 जनवरी को शिमला शहर के अलावा मनाली, कुफरी, नारकंडा व सोलंग वैली में भी हिमपात की संभावना जताई गई है। वहीं, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर व सोलन में आंधी के साथ ओलावृष्टि व वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

jmmu (2)

उत्तराखंड का मौसम

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार सुबह उत्तराखंड में भी मौसम ने करवट ली। तड़के से ठंडी हवाएं चलीं तो वहीं कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी भी हुई। बदरीनाथ और हेमकुंड की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड लौट आई। शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है। ऊंचे इलाकों में ओले पड़ रहा है।

पंजाब हरियाणा का मौसम

अगर बात करें पंजाब के मौसम की तो यहां वीरवार देर शाम राज्य के कई जिलों में वर्षा हुई। जालंधर व अमृतसर में तेज हवा के साथ के साथ वर्षा हुई, और अभी भी जारी है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड भी बढ़ गई। हरियाणा के भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और ओले पड़ सकते हैं।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ समेत यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, ओले पड़ने की आशंका है।

राजस्थान का मौसम

उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, ओले और तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Related Posts

देश

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

September 24, 2026
देश

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

September 23, 2026
देश

Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट

September 22, 2026
देश

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
Next Post
चित्रकूट में व्यापारी के बेटे की हत्या, 40 लाख की फिरौती न मिलने पर मार डाला; मुठभेड़ में आरोपी ढेर

चित्रकूट में व्यापारी के बेटे की हत्या, 40 लाख की फिरौती न मिलने पर मार डाला; मुठभेड़ में आरोपी ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Special train: दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे चलाएगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमटेबल की पूरी लिस्ट

September 23, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना : लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

February 11, 2026
द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स

सरकार का सख्त एक्शन! अब इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा गैस सब्सिडी का लाभ

May 12, 2026
बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, रायपुर के दो लोगों की मौत, तीन  गंभीर  रूप  से घायल ;

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, रायपुर के दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल ;

January 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
  • Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार
  • Rashifal: मेष, धनु समेत इन राशि वालों कि आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत, पढ़े 25 सितम्बर का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR