• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 2, 2025
in रायगढ़
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बलरामपुर, 02 अगस्त 2025

READ ALSO

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आज वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत देश के लगभग 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की। उन्होंने उत्तरप्रदेश के वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 62 हजार 159 किसानों के खाते में 13 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया। किसान सम्मान निधि अंतरण कार्यक्रम के अंतर्गत किसान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग बलरामपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम भवन में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री बद्री यादव, कृषि स्थाई समिति के सदस्य श्रीमती अपर्णा दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामणि निकुंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनहित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे कई लाभकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों को जागरूक करने एवं योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि वे इन योजनाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। श्रीमती निकुंज ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज देश के हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं और समाज के हर वर्ग को इन योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। विशेषकर ग्रामीण अंचलों में रहने वाले किसान, मजदूर, महिलाएं एवं युवाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा रही हैं।

रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिले के 62 हजार 159 किसानों के खाते में 13 करोड़ 61 लाख रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया। श्री जायसवाल ने कहा कि देश की बड़ी आबादी कृषि कार्य से जुड़ी हुई है और किसानों की सुविधा एवं सशक्तिकरण हेतु केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वर्तमान में सरकार किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ दलहन व तिलहन जैसी वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों से निश्चित ही किसानों का जीवन स्तर ऊंचा होगा और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। इसी प्रकार अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत किसानों को आदान सहायता के रुप में सालाना 06 हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि श्री रामचन्द्र भगत ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के 62,159 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिन्हें तीन किस्त में 2000 सालाना 6 हजार की राशि योजनांतर्गत प्रदान की जाती है।

प्रशासन के द्वारा विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी, जहां किसान, नागरिक कार्यक्रम से जुड़े। उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के सहायता के लिए लिए 1 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई। जिसके अंतर्गत पात्रताधारी किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र बलरामपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जी.के. निगम, उप संचालक कृषि श्री रामचन्द्र भगत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ए.आ. बेक, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री अनिल कुमार सोनपाकर, श्रीमती आरती कुजूर, डॉ. अनूप कुमार पाल व कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

Related Posts

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

May 9, 2026
एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक
रायगढ़

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

May 9, 2026
“नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा
रायगढ़

“नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा

May 9, 2026
रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर
रायगढ़

रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर

May 9, 2026
“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त

May 8, 2026
केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव
रायगढ़

केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव

May 8, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिले के 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों के खाते में लगभग 30 करोड़ 31 लाख रूपए जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सुपर 30’ के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

सुपर 30’ के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

November 18, 2025
31 दिसंबर तक ITR में बदलाव करने का आखिर मौका, वरना लगेगी भारी पेनाल्टी

31 दिसंबर तक ITR में बदलाव करने का आखिर मौका, वरना लगेगी भारी पेनाल्टी

December 24, 2025
मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्यायालय और रायगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष का किया लोकार्पण

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्यायालय और रायगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष का किया लोकार्पण

August 11, 2025
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 80 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

March 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सरकार का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, छुट्टी के दिन जारी हुआ आदेश; देखें पूरी लिस्ट यहां।
  • ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, खतरनाक मिस्ट्री में उलझे जॉर्जकुट्टी, इतने तारीख को होगा खुलासा
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय, कल सुबह 10 बजे लेंगे शपथ, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
  • रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR