• Privacy Policy
  • About Us
Friday, June 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

ब्रह्मोस से लेकर फाइटर जेट तक, 90 मिनट की परेड में दिखी भारत की सैन्य ताकत की झलक

Amish Kumari by Amish Kumari
January 26, 2026
in देश
ब्रह्मोस से लेकर फाइटर जेट तक, 90 मिनट की परेड में दिखी भारत की सैन्य ताकत की झलक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति के आगमन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें सेना की ताकत, शौर्य प्रदर्शन और रंग-बिरंगी झांकियों ने सभी का ध्यान खींचा। परेड से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

republic day 2026 (12)

READ ALSO

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! कल बंद रहेंगी ये सर्विस, जान लीजिए पूरी बात

12वें फ्लोर में लगी भीषण आग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

मुख्य अतिथि

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। दोनों वैश्विक हस्तियां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ कर्तव्य पथ पहुंची।

republic day 2026 (6)

गणतंत्र दिवस की थीम

इस साल गणतंत्र दिवस पर परेड की थीम थी “वंदे मातरम्” थी। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने की खुशी में ये थीम निर्धारित की गई थी। इसी थीम पर कर्तव्य पथ को सजाया गया था और कई झांकियों में भी इसकी झलक देखने को मिली है।

republic day 2026 (1)

सेना का शौर्य प्रदर्शन

  • परेड में लगभग 6,000 सैनिक और 18 मार्चिंग कंटिनजेंट्स ने हिस्सा लिया। इनके साथ 13 बैंड भी मौजूद थे।
  • भैरव लाइट कमांडो बटालियन पहली बार परेड में शामिल हुई।
  • ड्रोन और आधुनिक प्रणालियों से लैस नई आर्टिलरी रेजिमेंट शक्तिबान रेजिमेंट ने भी परेड में हिस्सा लिया
  • सेना के साथ 61 कैवेलरी वाले घुड़सवारों का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।
  • राजपूत, असम, जैक ली और आर्टिलरी कंटिनजेंट ने भी परेड में शौर्य दिखाया।

republic day 2026

हथियारों और मिसाइलों ने बढ़ाई शोभा

77नवें गणतंत्र दिवस की परेड में भारत के कई आधुनिक और स्वदेशी हथियारों, मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया। इस लिस्ट में ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल सिस्टम, ‘सूर्यस्त्र’ रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, धनुष तोप, ATAGS, MRSAM, युद्ध टैंक अर्जुन और सेना की भारी बख्तरबंद गाड़ियां भी परेड में नजर आईं।

republic day 2026 (9)

वायुसेना ने दिखाया पराक्रम

गणतंत्र दिवस की परेड के बाद सेना के लड़ाकू विमानों ने आसमान में पराक्रम दिखाया। इस साल राफेल, सुखोई (Su-30), मिग-29 और जैगुआर जैसे 29 लड़ाकू विमानों ने दिल्ली के आसमान में एक-साथ उड़ान भरी। वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम का भी फॉर्मेशन किया। तीस हजार से ज्यादा लोग इस पल के साक्षी बने।

republic day 2026 (11)

गणतंत्र दिवस परेड की खास बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस की परेड में 30 झांकियां निकाली गईं। इनमें 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकिया थीं। वहीं, 13 झांकियां अलग-अलग मंत्रालयों की देखने को मिली।

republic day 2026 (2)

148 गर्ल्स कैडेट वाले NCC दल ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया। उत्तराखंड डायरेक्टोरेट सीनियर विंग गर्ल्स की कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर मानसी विश्वकर्मा ने इस मार्च का नेतृत्व किया था।

यूरोपिय संघ का दस्ता भी कर्तव्य पथ की परेड में शामिल हुआ था।

republic day 2026 (8)

पुरुष CRPF बटालियन की कमान पहली बार महिला अधिकारी को सौंपी गई थी। 26 साल की असिस्टेंट कमांडेंट सिमरन बाला ने परेड में CRPF की टुकड़ी का नेतृत्व किया।

Related Posts

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! कल बंद रहेंगी ये सर्विस, जान लीजिए पूरी बात
देश

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! कल बंद रहेंगी ये सर्विस, जान लीजिए पूरी बात

June 5, 2026
12वें फ्लोर में लगी भीषण आग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड
देश

12वें फ्लोर में लगी भीषण आग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

June 5, 2026
रेपो रेट में बदलाव नहीं; RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी.. क्या अब सस्ता होगा आपका लोन?
देश

रेपो रेट में बदलाव नहीं; RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी.. क्या अब सस्ता होगा आपका लोन?

June 5, 2026
Share Market में जोरदार हलचल! आज इन 5 स्टॉक में देखने को मिल सकता है एक्शन, रखें कड़ी नज़र
देश

Share Market में जोरदार हलचल! आज इन 5 स्टॉक में देखने को मिल सकता है एक्शन, रखें कड़ी नज़र

June 5, 2026
Toll Tax नियमों में सरकार ने तैयार किया नया प्लान, क्या इन गाड़ियों में मुफ्त एंट्री बंद?
देश

Toll Tax नियमों में सरकार ने तैयार किया नया प्लान, क्या इन गाड़ियों में मुफ्त एंट्री बंद?

June 5, 2026
RBI का बड़ा फैसला, 100% गारंटी देने वाले मनी ट्रेडिंग करने वालों 7 नई वेबसाइट से रहें सावधान!
देश

लोन महंगा होगा या EMI में मिलेगी राहत? कल होगा एलान

June 4, 2026
Next Post
चुनाव आयोग की बड़ी सख्ती, पश्चिम बंगाल में एक और अधिकारी पर गिरी कार्रवाई की गाज

चुनाव आयोग की बड़ी सख्ती, पश्चिम बंगाल में एक और अधिकारी पर गिरी कार्रवाई की गाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

धू-धूकर जल उठी लोकल ट्रेन, मची अफरा-तफरी,मध्य रेलवे सेवाएं प्रभावित

धू-धूकर जल उठी लोकल ट्रेन, मची अफरा-तफरी,मध्य रेलवे सेवाएं प्रभावित

January 8, 2026
“ऑपरेशन तलाश” में कापू पुलिस की कार्रवाई, मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में तलवार व डंडे से मारपीट करने का था आरोप, लंबे समय से चल रहा था फरार

“ऑपरेशन तलाश” में कापू पुलिस की कार्रवाई, मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में तलवार व डंडे से मारपीट करने का था आरोप, लंबे समय से चल रहा था फरार

March 8, 2026
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

December 20, 2025
मुख्यमंत्री साय 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण

डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन 28 अप्रैल तक

April 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के सरकारी स्‍कूल में बदली बच्‍चों की यूनिफॉर्म, 16 जून से नए लुक में आएंगे नजर
  • HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! कल बंद रहेंगी ये सर्विस, जान लीजिए पूरी बात
  • घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
  • 12वें फ्लोर में लगी भीषण आग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR