• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

Amish Kumari by Amish Kumari
May 8, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*08 मई, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कल दिनांक 07.05.2026 को थाना कोतरारोड़, चौकी जोबी और थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुखबिर सूचना पर की गई रेड कार्रवाई में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब, शराब निर्माण सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया। तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

READ ALSO

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

*थाना कोतरारोड़* क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि *ग्राम नंदेली में सकुन्तला सारथी* अपने घर में भारी मात्रा में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बिक्री के लिए रखी हुई है। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी एवं निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर शराब खरीदने पहुंचे लोग मौके से भाग निकले। मौके पर मौजूद सकुन्तला सारथी के कब्जे से एक बड़ी जरीकेन और अन्य प्लास्टिक जरीकेन में कुल 70 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की गई जिसकी कीमत लगभग 14 हजार रुपये है। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर शराब जब्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया।

*चौकी जोबी क्षेत्र* में पुलिस को सूचना मिली थी कि *ग्राम बर्रा निवासी रतन सिंह राठिया* खेत के पास डोमनारा नाला क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण कर बिक्री कर रहा है। चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की। मौके पर शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग निकले जबकि आरोपी रतन सिंह राठिया को पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, डिस्पोजल गिलास और शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन बरामद कर जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया।

इसी क्रम में *थाना कोतवाली पुलिस* को सूचना मिली कि एक युवक थैले में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए रामभांठा की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर *आरोपी नीरज टोप्पो उर्फ धोंदो* को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद हुई जिसे जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया । कार्रवाई में थाना कोतरारोड़, चौकी जोबी और थाना कोतवाली का पुलिस स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल रहा।

साथ ही “ऑपरेशन आघात” के तहत कल जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की गई। थाना जूटमिल पुलिस ने पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड के पास आरोपी पीताम्बर लहरे उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 15 पाव देशी प्लेन शराब जप्त की। थाना कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम कलमी में आरोपी शिव प्रसाद वैष्णव के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब तथा ग्राम नंदेली में आरोपी कुंती सारथी के कब्जे से 2.5 लीटर महुआ शराब बरामद कर कार्रवाई की। वहीं थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम सुहाई में तीन अलग-अलग आरोपियों के कब्जे से 3-3 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। जिलेभर में चलाए गए “ऑपरेशन आघात” के दौरान एक ही दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त कर रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों को कड़ा संदेश दिया।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

*“अवैध शराब का कारोबार पर पूर्णत: अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। जिले में कहीं भी अवैध शराब निर्माण, परिवहन या बिक्री की सूचना मिलने पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल
रायगढ़

सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल

August 7, 2026
रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायगढ़

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

August 6, 2026
जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

August 4, 2026
Next Post
बंगाल के अगले CM का नाम हुआ ऐलान, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

बंगाल के अगले CM का नाम हुआ ऐलान, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से जा टकराई थार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से जा टकराई थार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

September 27, 2025
अब ट्रेनों में कवर वाले कंबल के साथ होगा आरामदायक सफर, रेलवे ने यहां से की नई शुरुआत…

अब ट्रेनों में कवर वाले कंबल के साथ होगा आरामदायक सफर, रेलवे ने यहां से की नई शुरुआत…

October 16, 2025
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बन रही लोगों के लिए संजीवनी

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बन रही लोगों के लिए संजीवनी

November 8, 2025
भिलाई के क्लब में आधी रात पुलिस की रेड, नशे में धुत लड़के-लड़कियां में मची अफरातफरी…

भिलाई के क्लब में आधी रात पुलिस की रेड, नशे में धुत लड़के-लड़कियां में मची अफरातफरी…

September 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • दुनियाभर में बड़ी महंगाई के मार, खाने पीने की चीजें 3 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर
  • LPG सिलेंडर पर बड़ा अपडेट, 16 अगस्त से 1000 रुपये वाला सिलेंडर मिलेगा 2900 में, जानें क्या करना होगा?
  • आम आदमी को बड़ा झटका; 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम; जानिए कब से लागू होंगी नई दरें
  • बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, छत्तीसगढ़ के कई जिलो में तेज बारिश के आसार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR