• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद पर चर्चा के लिए ओडिशा के डिप्टी सीएम केवी सिंह छत्तीसगढ़ आएंगे, सीएम साय से करेंगे बैठक

Amish Kumari by Amish Kumari
January 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

महानदी नदी को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच पिछले लगभग दस साल से चला आ रहा विवाद अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है। यह विवाद मुख्य रूप से जल बंटवारे और नदी पर बनाए गए बैराजों को लेकर है। मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण (MWDT) में लंबित है। अब चूंकि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है, इसलिए आपसी सहमति से समाधान की दिशा में पहल तेज हो गई है।

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे ओडिशा के डिप्टी सीएम

दोनों राज्यों के बीच इस मुद्दे पर पहले भी एक-दो दौर की बातचीत हो चुकी है। इसी क्रम में अब ओडिशा के डिप्टी मुख्यमंत्री केवी सिंह देव की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति छत्तीसगढ़ का दौरा करेगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार यह दौरा 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच हो सकता है। दौरे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार के साथ चर्चा कर विवाद पर साझा सहमति बनाना है।

READ ALSO

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में RTE के नियमों में बड़ा बदलाव, अब निजी स्कूलों में एडमिशन हुआ आसान

Chhattisgarh news raipur: रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, देरी होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट

इस दौरान डिप्टी सीएम केवी सिंह देव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इसके अलावा महानदी से जुड़े सामाजिक संगठनों और हितधारकों से भी बातचीत की जाएगी, ताकि सभी पक्षों की राय को ध्यान में रखा जा सके। उल्लेखनीय है कि महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र से होता है। यह नदी करीब 851 किलोमीटर लंबी है और ओडिशा से होकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।

7 फरवरी को ट्रिब्यूनल में सुनवाई

महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण में अगली सुनवाई 7 फरवरी को प्रस्तावित है, जहां दोनों राज्य अपने-अपने पक्ष रखेंगे। इस ट्रिब्यूनल का गठन 12 मार्च 2018 को किया गया था और इसकी अवधि जल्द समाप्त होने वाली है। हालांकि ओडिशा सरकार ने केंद्र सरकार से इसकी समय-सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है, ताकि अंतिम निर्णय प्रक्रिया पूरी हो सके।

क्या है महानदी जल विवाद

महानदी जल विवाद छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच नदी के पानी के उपयोग और बंटवारे को लेकर है। ओडिशा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ ने नदी के ऊपरी हिस्से में बैराज और अन्य जल संरचनाएं बनाकर प्राकृतिक जल प्रवाह को प्रभावित किया है, जिससे ओडिशा के हिराकुद बांध और सिंचाई परियोजनाओं को मिलने वाला पानी कम हो गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार का पक्ष

छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि उसने किसी भी अंतरराज्यीय जल समझौते का उल्लंघन नहीं किया है। राज्य के अनुसार, सभी परियोजनाएं उसके वैधानिक अधिकार क्षेत्र में आती हैं और इनका उद्देश्य केवल पेयजल और सिंचाई की जरूरतों को पूरा करना है, न कि नदी के प्राकृतिक प्रवाह को रोकना।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बना ट्रिब्यूनल

इस विवाद को लेकर वर्ष 2016 में ओडिशा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार ने महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया। अब ट्रिब्यूनल को यह तय करना है कि दोनों राज्यों को महानदी के पानी का कितना हिस्सा मिलेगा, किन शर्तों पर मिलेगा और भविष्य की परियोजनाओं के लिए क्या नियम लागू होंगे।

यह है खास बातें

नदी: महानदी

उद्गम: सिहावा (छत्तीसगढ़)

लंबाई: लगभग 851 किमी

विवाद: जल बंटवारा और बैराज निर्माण

कानूनी मंच: महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण

स्थिति: फैसला लंबित

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में RTE के नियमों में बड़ा बदलाव, अब निजी स्कूलों में एडमिशन हुआ आसान

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, देरी होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें -कलेक्टर विश्वदीप

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से पूरी हो रही तीर्थयात्रा की अभिलाषा, मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जिले के 21 तीर्थयात्री रवाना

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : ‘विष्णु की पाती’ से सोनकुमारी को मिला प्रोत्साहन, मिट्टी के हुनर को मिला सम्मान

November 10, 2026
Next Post
एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

August 20, 2026
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

April 28, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिल दहला देने वाली घटना, छठी का खाना खाने से 5 ग्रामीणों की मौत. कई अन्य हुए बीमार

छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिल दहला देने वाली घटना, छठी का खाना खाने से 5 ग्रामीणों की मौत. कई अन्य हुए बीमार

October 23, 2025
NEET पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘छात्रों के भविष्य के साथ बुरा नहीं होने देंगे’

NEET पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- ‘छात्रों के भविष्य के साथ बुरा नहीं होने देंगे’

July 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में RTE के नियमों में बड़ा बदलाव, अब निजी स्कूलों में एडमिशन हुआ आसान
  • Bank Holidays: कल 5 राज्यों में रहेगी बैंकों की छुट्टी, जानें आपका बैंक खुलेगा या नहीं
  • Chhattisgarh news raipur: रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, देरी होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR