• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

Amish Kumari by Amish Kumari
January 27, 2026
in रायगढ़
एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 27 जनवरी 2026।

जिले में मादक पदार्थों और मवेशी तस्करी पर सख्ती के निर्देश के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक प्रयास को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और 8 गौवंशों को मुक्त कराया है।

READ ALSO

सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति 8 गौवंशों को मारते-पीटते और बिना चारा-पानी कटेलपारा लैलूंगा से ओडिशा की ओर पैदल ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

कटेलपारा के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस ने दबिश दी, जहां एक व्यक्ति गौवंशों को क्रूरता से हांकते हुए ले जाते मिला। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम जलंधर यादव (46 वर्ष), निवासी बैस्कीमुड़ा, थाना लैलूंगा बताया। उसने अपने साथी पितांबर यादव निवासी चरखापारा के साथ मिलकर मवेशियों को ओडिशा ले जाना स्वीकार किया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी मवेशियों की खरीद-फरोख्त या परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 21/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और 11 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹1 लाख कीमत के 8 गौवंश और एक लकड़ी का डंडा जब्त किया है। आरोपी जलंधर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय
रायगढ़

सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय

August 13, 2026
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण
रायगढ़

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस की पहल, यातायात पुलिस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

August 13, 2026
300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज
रायगढ़

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में कोतवाली पुलिस ने खोला ट्रेलर डाला चोरी का राज

August 13, 2026
हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
रायगढ़

हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो से करते थे वारदात — जूटमिल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

August 13, 2026
राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल
रायगढ़

राह चलती महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को भेजा जेल

August 13, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
रायगढ़

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

August 11, 2026
Next Post
26 जनवरी को चाकू दिखाकर स्कूली छात्रा का अपहरण और छेड़छाड़, आरोपी शाकिब खान गिरफ्तार

26 जनवरी को चाकू दिखाकर स्कूली छात्रा का अपहरण और छेड़छाड़, आरोपी शाकिब खान गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

वेदांता पवार प्लांट हादसा अपडेट, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

वेदांता पवार प्लांट हादसा अपडेट, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

April 14, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

January 3, 2026
आज से बैंक खातों के लिए बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आपकी जेब पर सीधा प्रभाव

इस प्राइवेट बैंक ने कस्‍टमर्स को दी बड़ी राहत: होम लोन किया सस्ता, ब्याज दरों में की भारी कटौती, जानें नए रेट्स…

November 7, 2025
एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 वाहन और 140 टन स्क्रैप जब्त

एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 वाहन और 140 टन स्क्रैप जब्त

February 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-मदरसों में राष्ट्रगीत का निर्देश, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- तिरंगे का सम्मान नहीं तो पाक चले जाएं
  • स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ा ईनाम, 141 को वीरता पदक, 10 अफसरों को सराहनीय सेवा सम्मान
  • जुलाई में थोक महंगाई में आई मामूली गिरावट, 9.78% पर आया WPI Inflation
  • स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR