• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home होम

इस राज्य में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक पर विचार, क्या मशहूर टूरिस्ट स्टेट लेगा बड़ा फैसला?

Amish Kumari by Amish Kumari
January 28, 2026
in होम
इस राज्य में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक पर विचार, क्या मशहूर टूरिस्ट स्टेट लेगा बड़ा फैसला?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश में बच्चों के लिए सोशल मीडिया की पहुंच हो या नहीं, इस पर गंभीर मंथन शुरू हो गया है। हालिया घटनाक्रमों से संकेत मिल रहे हैं कि कई राज्य इस दिशा में सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के बाद अब गोवा सरकार भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने की संभावना पर विचार कर रही है।

दरअसल, आंध्र प्रदेश में पहले ही इस विषय पर एक समिति गठित की जा चुकी है, वहीं गोवा सरकार भी इसी तरह के कदम पर सोच रही है। दोनों राज्य ऑस्ट्रेलिया से प्रेरणा ले रहे हैं, जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म के बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को देखते हुए नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया बैन करने का कानून लागू किया गया है।

READ ALSO

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस

गोवा के आईटी मंत्री ने क्या कहा

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत मेटा, यूट्यूब और एक्स जैसे बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए एक बड़ा बाजार है, जहां बड़ी संख्या में यूजर्स 18 साल से कम उम्र के हैं। गोवा के सूचना प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस मंत्री रोहन खुंटे ने इस सप्ताह पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ऑस्ट्रेलिया के मॉडल का अध्ययन कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर संभव हुआ तो गोवा में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन लगाया जा सकता है। हालांकि, इसके नियम और शर्तों की जानकारी बाद में दी जाएगी।

आंध्र प्रदेश में पहले से चल रही है तैयारी

आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने 22 जनवरी को संकेत दिया था कि सरकार सोशल मीडिया पर बैन को लेकर गंभीर है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर लागू नियमों का अध्ययन करने और एक महीने के भीतर सुझाव देने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों की एक समिति गठित की है। नारा लोकेश ने कहा था कि इसके लिए एक मजबूत कानूनी ढांचे की जरूरत पड़ सकती है और सरकार जल्द समाधान निकालेगी।

गोवा सरकार का रुख

गोवा सरकार का कहना है कि किसी भी फैसले से पहले विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी। हालांकि, सोशल मीडिया से जुड़े नियम आमतौर पर केंद्र सरकार के दायरे में आते हैं। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि क्या राज्य सरकारें इसके लिए अलग कानून लाती हैं। गोवा और आंध्र प्रदेश में हो रही पहल से देशभर में बच्चों की सुरक्षा और डिजिटल आज़ादी के संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ सकती है।

ऑस्ट्रेलिया में पहले ही लागू हो चुका है बैन

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह बैन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बना। रॉयटर्स के मुताबिक बैन लागू होने के पहले ही महीने में करीब 47 लाख टीनएजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए थे। इसके बाद फ्रांस, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देश भी इस मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं।

Related Posts

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
होम

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

April 30, 2026
सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस
होम

सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस

April 27, 2026
पेटीएम शेयर में 8% की गिरावट, इस कारण लगा झटका; जानें मौजूदा कीमत कितनी हैं ?
होम

पेटीएम शेयर में 8% की गिरावट, इस कारण लगा झटका; जानें मौजूदा कीमत कितनी हैं ?

April 27, 2026
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-कार की टक्कर से नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत
होम

दर्दनाक सड़क हादसा, बारात लौटती स्कॉर्पियो पलटी; 3 की मौत, 10 घायल

April 20, 2026
Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा
होम

Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा

April 18, 2026
Google Pixel 11 Pro का पहला लुक लीक, कैमरा डिजाइन में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा
होम

Google Pixel 11 Pro का पहला लुक लीक, कैमरा डिजाइन में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा

April 1, 2026
Next Post
2026 में होली कब पड़ेगी? सही तारीख जानकर अभी से करें छुट्टियों की तैयारी

इस साल होली कब है, 3 मार्च या 4 मार्च?जानें रंगों और खुशियों वाली होली की सही तारीख और पूरे देश में कब मनाई जाएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोरिंग ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

August 22, 2025
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल

आज इन राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

June 17, 2026
बड़ा हादसा, अचानक टूटकर गिरा झूला; दर्जनों लोग घायल, एक की मौत

बड़ा हादसा, अचानक टूटकर गिरा झूला; दर्जनों लोग घायल, एक की मौत

February 7, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हुए शामिल

September 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bilaspur news: बिलासपुर से टाटानगर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 19 से 21 सितंबर तक कैंसिल रहेगी ट्रेन
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की छठवीं संध्या में भाव, लय और ताल से सजी आशना की कथक प्रस्तुति
  • Chakradhar Samaroh 2026: आद्या अग्रवाल ने दी कथक की मनमोहक प्रस्तुति
  • Raigarh News : लूटपाट के मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपी एक युवक समेत दो विधि से संघर्षरत बालकाें काे पुलिस ने पकड़ा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR