आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, रवि योग, पुनर्वसु का योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि के बाद कर्क राशि में होगा। ऐसे में दिन में कई राशि वालों को भरपूर मौके मिलेंगे। आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कुछ अच्छे और बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लेकिन कुछ राशि वालों के लिए दिन में लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 मई का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा। विद्यार्थियों को अपनी मंजिल पाने के लिए पूरी एकाग्रता के साथ मेहनत करनी होगी, क्योंकि यही समय उनके भविष्य की नींव रखेगा। किसी विरोधी की बातों में आकर खुद पर शक न करें, क्योंकि आपकी समझदारी ही आपकी असली ताकत है। छोटी-छोटी योजनाएं भी आज बड़ा फायदा देने की शुरुआत बन सकती हैं। व्यापार में तरक्की के संकेत हैं, हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला हल्की चिंता दे सकता है।
वृषभ राशि
आज आपके अंदर खुद को साबित करने की जबरदस्त ऊर्जा दिखाई देगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपको और मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा और आपकी मीठी वाणी लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। किसी प्रशासनिक या राजनीतिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। लंबी यात्रा का योग बन सकता है, जो नए अनुभव और नई सीख लेकर आएगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं और दिन का अंत खुशी और मनोरंजन के साथ होगा।
मिथुन राशि
आज आपको हर परिस्थिति में धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाने से बचें, क्योंकि धीरे-धीरे और समझदारी से बढ़ना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अपने कामों में स्पष्टता बनाए रखें, इससे उलझनों से बचने में मदद मिलेगी। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। यदि काम से जुड़ी कोई परेशानी चल रही थी, तो अब उसके हल होने की उम्मीद बढ़ेगी। माता-पिता के साथ समय बिताना और उनकी सेवा करना आपके मन को शांति देगा।
कर्क राशि
आज आपके नेतृत्व करने की क्षमता सबके सामने खुलकर आएगी। टीम के साथ मिलकर किया गया काम आपको नई पहचान और सम्मान दिला सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी, जिससे मन को सुकून मिलेगा। छोटे बच्चों की खुशी के लिए आप कोई प्यारा-सा उपहार ला सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन संतुष्ट रहेगा और धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिलने की खुशी भी मिल सकती है। नए वाहन की खरीदारी का सपना भी आज साकार होता नजर आ रहा है।