• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, August 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

1 गिलास पानी में आंवला चूर्ण मिलाकर पीएं, सेहत को मिलेंगे कई फायदे, बीमारियां रहेंगी दूर

Amish Kumari by Amish Kumari
January 30, 2026
in अन्य
1 गिलास पानी में आंवला चूर्ण मिलाकर पीएं, सेहत को मिलेंगे कई फायदे, बीमारियां रहेंगी दूर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आयुर्वेद में आंवला को सौ बीमारियों की एक दवा माना गया है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से आंवला का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा आंवला बालों, त्वचा और आंखों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर रोजाना एक आंवला खाया जाए, तो शरीर की विटामिन C की जरूरत आसानी से पूरी हो सकती है। वहीं, अगर ताजा आंवला उपलब्ध न हो, तो 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच आंवला चूर्ण मिलाकर पीना भी एक अच्छा विकल्प है। इससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

आंवला पाउडर के फायदे

आंवला को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन C के साथ-साथ विटामिन A, विटामिन B कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही कारण है कि इसका सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। आमतौर पर आंवला का इस्तेमाल घरों में अचार, चटनी और मुरब्बा बनाने में किया जाता है। आंवला का सीजन सर्दियों में होता है, इस दौरान लोग इसका जूस भी खूब पीते हैं। वहीं, अगर जूस पीना पसंद नहीं है, तो 1 गिलास गुनगुने पानी में आंवला चूर्ण मिलाकर सेवन किया जा सकता है, जो सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है

READ ALSO

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस

मेटाबॉलिज्म में सुधार- रोजाना आंवला का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार आता है। आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे पेट की दिक्कतें दूर हो जाती हैं। आंवला पाउडर खाने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या से भी निजात मिल सकती है।

इम्यून सिस्टम मजबूत- आंवला में विटामिन सी बहुत ज्यादा मात्रा में होता है जो आपके इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करता है। रोजाना आंवला पाउडर का सेवन करने से सर्दी, जुकाम और इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

वजन घटाने में असरदार- आंवला पाउडर फाइबर का अच्छा सोर्स है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। मोटापा कम करने के लिए पानी से साथ आंवला पाउडर खाना अच्छा विकल्प है। इससे चर्बी कम होने लगती है।

चेहरा और बाल होंगे सुंदर- बालों और त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए आंवला का सेवन करें। आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर पाए जाते हैं जो आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोजाना आंवला खाने से चेहरे पर चमक आती है। इससे दाग धब्बे दूर होते हैं। झाईयां होने पर आंवला का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

तनाव और डायबिटीज कंट्रोल- आंवला में एंटी-स्ट्रेस गुण भी पाए जाते हैं जो तनाव और चिंता को दूर करते है। मेंटल हेल्थ के लिए भी आंवला अच्छा है। आंवला में एंटी-डायबेटिक गुण भी पाए जाते हैं जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी असरदार भूमिका निभाते हैं।

Related Posts

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अन्य

7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

August 6, 2026
सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस
अन्य

सुबह की डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी और फिटनेस

August 6, 2026
चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान
अन्य

चिया सीड्स का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान

August 5, 2026
सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
अन्य

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

August 4, 2026
गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे
अन्य

गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे

August 3, 2026
रात में किस मसाले का पानी पीने से घटता है वजन? पढ़े बनाने की विधि और जबरजस्त फायदे
अन्य

रात में किस मसाले का पानी पीने से घटता है वजन? पढ़े बनाने की विधि और जबरजस्त फायदे

August 2, 2026
Next Post
पाकिस्तान की नापाक हरकत: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसे 15 पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना की सख्त फायरिंग के बाद सीमा पार लौटे

पाकिस्तान की नापाक हरकत: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसे 15 पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना की सख्त फायरिंग के बाद सीमा पार लौटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज से 5 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट…

आज बैंक खुले या बंद? तीसरे शनिवार को लेकर कन्फ्यूजन दूर, जानें 21 फरवरी का अपडेट

February 21, 2026
सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!

मेष राशि वालों की बढ़ेगी किस्मत, इन राशि को रखना होगा धैर्य, पढ़े दैनिक राशिफल!

July 27, 2026
चुनावी प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा, भारत मंडपम में 90 देशों की भागीदारी

यूपी के ये 6 पूर्व प्रत्याशी अगले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे,भारत निर्वाचन आयोग ने किया अयोग्य घोषित

March 5, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

July 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • IBPS में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • रात में सोते समय हुआ बड़ा हादसा; 100 साल पुराना मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे तक बरसेंगे बादल, उत्तर के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR