शनिवार को बैंक खुले रहते हैं या बंद, इसे लेकर अक्सर लोगों में कन्फ्यूजन बना रहता है। आज तारीख 31 जनवरी है और दिन शनिवार का है, ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आज बैंक बंद हैं या खुले।
दरअसल, देशभर में बैंक राष्ट्रीय, धार्मिक और राज्य-स्तरीय छुट्टियों के कारण बंद रहते हैं। ये छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होतीं। कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं, जबकि कुछ सिर्फ चुनिंदा राज्यों में ही मान्य रहती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने इलाके की स्थानीय छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक कर लेना बेहतर रहता है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
आज बैंक बंद हैं या खुले?
भारत में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रखते हैं और पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। इसके अलावा सरकारी छुट्टियों के दिन भी बैंक बंद रहते हैं।
आज महीने का पांचवां शनिवार है। ऐसे में आज के दिन बैंक खुले रहेंगे। इससे पहले जनवरी में 4 शनिवार पड़ चुके हैं। 24, 17, 10 और 3 जनवरी को शनिवार का दिन था। दूसरा शनिवार 10 तो चौथा शनिवार 24 जनवरी को पड़ा था। इन दोनों दिन बैंक बंद थे। क्योंकि ये महीने के दूसरे और चौथे शनिवार थे।
भारत में बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के छुट्टियों के कैलेंडर को फॉलो करते हैं। हालांकि, कुछ खास हालात में, अगर कोई इमरजेंसी आती है तो लोकल सरकारी एडमिनिस्ट्रेटर बैंकों को बंद रहने का निर्देश दे सकते हैं।
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत, राज्य सरकारों के पास खास इलाकों या त्योहारों के लिए पब्लिक हॉलिडे घोषित करने का अधिकार है, जिसका पालन लोकल बैंक ब्रांच को करना होता है।
फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
फरवरी में भले ही कम दिन होते हैं, लेकिन बैंक बंद होने से रोजाना के प्लान पर असर पड़ सकता है। जो लोग पेमेंट, डॉक्यूमेंट जमा करने या दूसरी इन-पर्सन सेवाओं के लिए ब्रांच जाने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए पहले से कैलेंडर चेक कर लेना चाहिए।
बैंक की छुट्टियां आमतौर पर राज्य-विशिष्ट त्योहारों या लोकल रीति-रिवाजों पर निर्भर करती हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ग्राहकों और बैंकों को गाइड करने के लिए राज्य-वार बैंक छुट्टियों की महीने-वार लिस्ट जारी करता है।
1 फरवरी- गुरु रविदास जयंती
14 फरवरी – दूसरा शनिवार
15 फरवरी-महाशिवरात्रि
18 फरवरी – लोसार (सिक्किम)
19 फरवरी – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र)
20 फरवरी – राज्यत्व दिवस (मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश)
28 फरवरी – चौथा शनिवार
















