• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बच्ची के मुंह पर टेप चिपकाने वाली प्रिंसिपल पर होगी कार्रवाई, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा ‘ऐसा भेदभाव बर्दाश्त नहीं’

Amish Kumari by Amish Kumari
August 3, 2025
in छत्तीसगढ़
बच्ची के मुंह पर टेप चिपकाने वाली प्रिंसिपल पर होगी कार्रवाई, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा ‘ऐसा भेदभाव बर्दाश्त नहीं’
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दुर्ग, 3अगसत 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक स्कूल में नर्सरी की बच्ची के राधे-राधे बोलने पर शिक्षक द्वारा उसके मुंह पर टेप चिपकाने मामले में सरकार भी नाराज है। इस मामले ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस घटना पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव या उपेक्षा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

READ ALSO

Cg News : अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जोर देकर कहा कि सभी को अपने धर्म के अनुसार आचरण करने का अधिकार है और इस तरह की घटना, खासकर एक छोटी बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला दुर्ग के बागडुमर इलाके में स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल का है, जहां एक नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने बर्बरता की। बच्ची का “राधे-राधे” बोलना इतना नागवार गुज़रा कि स्कूल की प्राचार्य ने उसकी कलाई पर मारने के साथ-साथ उसके मुंह पर टेप चिपका दिया।

घटना सामने आने के बाद समाज में आक्रोश की लहर दौड़ गई और पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्राचार्य ईला ईवन कौलविन को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के पिता प्रवीण यादव ने नंदनी नगर थाना में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम जब उनकी बेटी स्कूल से लौटी, तो वह डरी-सहमी हुई थी। बच्ची ने डरते-डरते बताया कि कक्षा में “राधे-राधे” बोलने पर स्कूल की प्रिंसिपल ने पहले उसकी कलाई पर मारा और फिर मुंह पर टेप चिपका दिया।प्रवीण यादव के अनुसार, उनकी बेटी की कलाई पर पिटाई के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।

शिकायत में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य अनुशासन का मामला नहीं था, बल्कि प्राचार्य ने जानबूझकर उनकी बच्ची को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने पुष्टि की कि स्कूल की प्राचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: चैतन्य बघेल ने खटखटाया ट्रिब्यूनल का दरवाजा, 61 करोड़ के 355 प्लाटों पर ईडी कार्रवाई को दी चुनौती

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इन अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, GAD ने जारी किया आदेश

November 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगे बिजली बिल

November 17, 2026
Next Post
कोरबा जिला जेल से फरार हुए चार विचाराधीन कैदी: जेलर की भूमिका संदिग्ध, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

कोरबा जिला जेल से फरार हुए चार विचाराधीन कैदी: जेलर की भूमिका संदिग्ध, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं को मिल रहा 3100 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ

November 16, 2026
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा: संचालक सहित 6 गिरफ्तार..

रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो जगह मिला आपत्तिजनक सामान; मचा हड़कंप

August 29, 2026
भारतमाला मुआवजा घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई: 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क

भारतमाला मुआवजा घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई: 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क

August 3, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स

अगले हफ्ते खुलेंगे दो नए IPO, जानें किसकी GMP सबसे ज्यादा ?

April 5, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR