Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कार्यरत IAS और IPS अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब अधिकारियों को 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत DA मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के 29 अक्टूबर 2026 के आदेश के बाद राज्य शासन ने यह फैसला लिया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान नगद किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को 1 जुलाई से अब तक की बकाया राशि भी दी जाएगी।
60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को अब पुनरीक्षित दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद अधिकारियों का DA 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। यानी महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
केंद्र सरकार के आदेश के बाद लिया गया फैसला
Chhattisgarh Newsआदेश में बताया गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया था। इसके बाद अखिल भारतीय सेवाएं (महंगाई भत्ता) नियम, 1972 के तहत छत्तीसगढ़ में पदस्थ अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों के लिए भी बढ़ी हुई दर से DA स्वीकृत किया गया है।















