• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

पोस्ट ऑफिस घोटाले में 1.91 करोड़ रुपये की हेराफेरी, राज्य उपभोक्ता आयोग का सख्त रुख; पीड़ित दंपती को मिली बड़ी राहत

Amish Kumari by Amish Kumari
February 3, 2026
in छत्तीसगढ़
पोस्ट ऑफिस घोटाले में 1.91 करोड़ रुपये की हेराफेरी, राज्य उपभोक्ता आयोग का सख्त रुख; पीड़ित दंपती को मिली बड़ी राहत

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डाक विभाग के एक पोस्टमास्टर ने एजेंट के साथ मिलीभगत कर खाताधारक दंपती के 1.91 करोड़ रुपये की फर्जी हेराफेरी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि खाताधारकों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। लिखित शिकायत के बाद भी न तो खातों को ब्लॉक किया गया और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी गई।

मामले में खुद को बचाने के लिए डाक विभाग ने आंतरिक जांच का हवाला दिया और एजेंट पर पासबुक में कूटरचना करने का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

 राज्य उपभोक्ता आयोग का अहम फैसला

डाक विभाग से कोई सहयोग न मिलने पर पीड़ित दंपती ने राज्य उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। मामले की सुनवाई राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एवं न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया तथा सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा की पीठ ने की। आयोग ने दोनों पक्षों के दस्तावेजों और पासबुक का गहन परीक्षण किया।

आयोग ने पाया कि पोस्टमास्टर या विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना न तो पासबुक जारी की जा सकती है और न ही खातों से राशि की निकासी संभव है। एजेंट के दोषी पाए जाने के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न करना सेवा में गंभीर कमी को दर्शाता है।

इसके बाद आयोग ने परिवाद को स्वीकार करते हुए 18 पासबुक वाले खातों की परिपक्वता राशि खाताधारक को भुगतान करने का आदेश दिया।

यह है पूरा मामला

रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर, रायपुर में अगस्त 2016 से नवंबर 2020 के बीच अनिल कुमार पाण्डेय ने स्वयं, पत्नी और पुत्री के नाम पर 19 टीडीआर खाते और 2 आवर्ती जमा खाते खुलवाए थे। इन खातों की औपचारिकताएं डाक बचत अभिकर्ता भूपेन्द्र पाण्डेय और आकांक्षा पाण्डेय द्वारा पूरी की गई थीं।

इन खातों की कुल परिपक्वता राशि 1 करोड़ 97 लाख 42 हजार 705 रुपये थी। पूर्व खातों की परिपक्व राशि के पुनर्निवेश के लिए पोस्टमास्टर के नाम से चेक और फॉर्म भी जमा किए गए थे। इसके बाद एजेंट ने पोस्टमास्टर के हस्ताक्षर और सील लगी पासबुक खाताधारक को सौंपी।

फर्जी तरीके से निकाली गई रकम

खाताधारक का आरोप है कि पोस्टमास्टर ने एजेंट से मिलीभगत कर बिना अनुमति खातों से राशि निकालने की इजाजत दी। शिकायत के बावजूद खातों को न तो रोका गया और न ही किसी प्रकार की जानकारी दी गई।

डाक विभाग ने अपने बचाव में कहा कि पासबुक में कूटरचना एजेंट ने की है और विभाग की आंतरिक जांच चल रही है।

हालांकि आयोग ने साफ कहा कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। इसे देखते हुए आयोग ने भारतीय डाक विभाग को 45 दिनों के भीतर 18 टीडीआर खातों की परिपक्वता राशि 1 करोड़ 91 लाख 39 हजार 965 रुपये, 6 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज के साथ भुगतान करने का आदेश दिया।

इसके अलावा आयोग ने पीड़ित दंपती को मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 1 लाख रुपये और वाद व्यय के तौर पर 15 हजार रुपये देने का भी निर्देश दिया।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी

June 23, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

June 23, 2026
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू
छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, देखें पूरी list

June 22, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

June 22, 2026
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई

June 22, 2026
सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

June 22, 2026
Next Post
UGC बिल के खिलाफ BHU में उग्र विरोध, OBC-SC-ST छात्रों ने किया प्रदर्शन, परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात

UGC बिल के खिलाफ BHU में उग्र विरोध, OBC-SC-ST छात्रों ने किया प्रदर्शन, परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सरगुजा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

सरगुजा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2025
आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर…

आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर…

November 19, 2025
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय

March 20, 2026
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, रुक-रुककर फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, रुक-रुककर फायरिंग जारी

December 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!
  • छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी
  • पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR