• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेलवे का बड़ा तोहफा! दो साल में दोगुनी होंगी पैसेंजर ट्रेनें, इतने करोड़ की मिली सौगात…

Amish Kumari by Amish Kumari
February 3, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में रेलवे का बड़ा तोहफा!  दो साल में दोगुनी होंगी पैसेंजर ट्रेनें,  इतने करोड़ की मिली सौगात…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बजट वर्ष 2025-26 में 7,470 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि वर्ष 2009-14 के दौरान मिले औसतन 311 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 24 गुना अधिक है। इस बड़े निवेश से प्रदेश में चल रही लगभग 51,080 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद अगले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेनों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी, जिससे आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

READ ALSO

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

रोजाना 70 हजार यात्री कर रहे रेल सफर

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन करीब 70 हजार यात्री पैसेंजर ट्रेनों से सफर कर रहे हैं। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा और महासमुंद जैसे शहरों के बीच नौकरी और व्यापार के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। अनुमान के अनुसार लगभग 40 प्रतिशत यात्रियों को मजबूरी में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। नई ट्रेनों के शुरू होने से सीटों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

216 ट्रेनें चल रहीं, पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी

फिलहाल राज्य में कुल 216 ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिनमें 162 मेल-एक्सप्रेस और 54 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे की योजना के अनुसार अगले दो वर्षों में पैसेंजर ट्रेनों की संख्या लगभग दोगुनी की जाएगी। इससे यात्रियों की संख्या में भी करीब 50 प्रतिशत तक वृद्धि होने का अनुमान है।

बड़े प्रोजेक्ट्स से बदलेगी रेल तस्वीर

प्रदेश में चल रही 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं में नई रेल लाइनें, ट्रैक दोहरीकरण, शत-प्रतिशत विद्युतीकरण, स्टेशन विस्तार और आधुनिक यात्री सुविधाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से दूर-दराज के इलाकों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और रोजगार व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

रावघाट रेल परियोजना 90 प्रतिशत पूरी

बस्तर क्षेत्र के लिए अहम रावघाट रेल परियोजना भी तेजी से आगे बढ़ रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने से जनजातीय इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

सड़कों पर दबाव घटेगा, हादसों में आएगी कमी

पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से लोग बसों और निजी वाहनों की बजाय रेल यात्रा को प्राथमिकता देंगे। इससे हाईवे और शहरों की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सड़क हादसों में भी कमी आने की संभावना है।

डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निवेश को राज्य के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार का बड़ा तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे में हो रहा यह ऐतिहासिक निवेश छत्तीसगढ़ को रेल सुविधाओं के मामले में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए ट्रैक, स्टेशन कायाकल्प और आधुनिक ट्रेनों के जरिए प्रदेश में रेल यात्रा को और सुरक्षित व सुविधाजनक बनाया जा रहा है।

अमृत स्टेशन योजना से 32 स्टेशनों का कायाकल्प

अमृत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों का 1,674 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। डोंगरगढ़ और अंबिकापुर जैसे स्टेशन पहले ही तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें संचालित हो रही हैं। ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली और शत-प्रतिशत विद्युतीकरण से रेल यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम हो गई है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति

September 19, 2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur news: बिलासपुर से टाटानगर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 19 से 21 सितंबर तक कैंसिल रहेगी ट्रेन

September 19, 2026
Next Post
डेटा शेयरिंग और प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, व्हाट्सएप–मेटा को यूजर्स की निजता से खिलवाड़ न करने की कड़ी चेतावनी

डेटा शेयरिंग और प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, व्हाट्सएप–मेटा को यूजर्स की निजता से खिलवाड़ न करने की कड़ी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh Samachar : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 18, 2026
भीषण सड़क हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

May 2, 2026
शादी के सीजन से पहले ही चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक दिन में ₹7700 बढ़ी कीमत, सोना भी हो गया महंगा

शादी के सीजन से पहले ही चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक दिन में ₹7700 बढ़ी कीमत, सोना भी हो गया महंगा

November 13, 2025
I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग

I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग

February 2, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से खूब गुदगुदाया
  • Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 19 आईपीओ , नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR