बलौदाबाजार कार्यालय परिसर में शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से 135 पदों की भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी सीधे भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
प्लेसमेंट कैंप में अलग-अलग कंपनियां भाग लेंगी। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी (बलौदाबाजार) द्वारा सेफ्टी स्टीवर्ड (4), बॉयलर ऑपरेटर (4), इंस्ट्रूमेंट टेक्नीशियन (7), इलेक्ट्रीशियन (5) और फिटर (5) पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई/डिप्लोमा (पदानुसार) योग्यता, 3 से 5 वर्ष का अनुभव और 12,610 रुपये वेतन निर्धारित है। कार्यस्थल कुकुरदी सीमेंट, बलौदाबाजार होगा।
दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी, रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर (20) और सिक्योरिटी गार्ड (50) पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 10वीं-12वीं पास, उम्र 20 से 45 वर्ष, अनुभव 0 से 5 वर्ष और 15 से 18 हजार रुपये वेतन तय किया गया है। कार्यक्षेत्र रायपुर रहेगा।
वहीं शांता टेक्नो प्रा. लि., रायपुर द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर (5), ऑपरेटर (5), फिटर (10), वेल्डर (10) और हेल्पर (10) पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता आईटीआई एवं अन्य, उम्र 18 से 40 वर्ष, अनुभव 0 से 5 वर्ष और 10 हजार रुपये वेतन होगा। कार्यस्थल उरला, रायपुर रहेगा।
पंजीयन अनिवार्य
निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक उम्मीदवार https://erojgar.cg.gov.in/ वेबसाइट या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से रोजगार पंजीयन और प्लेसमेंट कैंप पंजीयन कर सकते हैं। दोनों पंजीयन अनिवार्य हैं। अभ्यर्थी सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ स्वयं उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय या फोन नंबर 07727-299443 पर संपर्क किया जा सकता है।
















