• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम,

Amish Kumari by Amish Kumari
November 9, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  पांच साल पहले 2021 के 13 नवंबर की तारीख़ ना केवल रायगढ़, छत्तीसगढ़ बल्कि देश के सैन्य इतिहास की बड़ी घटना मानी जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन मणिपुर में घात लगाकर किये गये एक क़ायराना आतंकी हमले में 46 आसाम रायफ़ल्स के तत्कालीन सीओ कर्नल विप्लव त्रिपाठी अपने चार जवानों और पत्नि अनुजा, नन्हे बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस घटना के बाद शहीद कर्नल विप्लव के माता पिता सुभाष आशा त्रिपाठी लंबे समय तक सदमे में रहे लेकिन ज़िंदगी का ये भी सच है कि वक़्त घाव देता है तो वक़्त ही उन घावों पर मरहम भी लगाता है। अपने बड़े बेटे, बहू और पोते की शहादत के सदमे से बाहर आते आते वीर माता-पिता ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट की स्थापना की, इसी ट्रस्ट के जरिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंति और शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों ट्रस्ट की औपचारिक बैठक में सर्वसम्मति से इस साल भी 13 नवंबर को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा “शौर्य दिवस” मनाया जायेगा, सुबह के सत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रम (शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम) और बच्चों की सहभागिता से चित्रकला/निबंध लेखन उत्सव (कमला नेहरू गार्डन) का आयोजन किया जा रहा है, वहीं इसी दिन शाम के सत्र में साढ़े छः बजे से छत्तीसगढ़ से भारतीय सेना के 40 शहीद परिवारों का सम्मान किया जायेगा, ग़ौरतलब है कि पिछले वर्ष 2025 में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा रायगढ़ जिले के 14 शहीद परिवारों का सम्मान “शौर्य दिवस” के मंच से किया था। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर के शाम के सत्र में ही उन छात्र छात्राओं का सम्मान किया जायेगा, जिन्होंने वर्ष 2025 और 26 में प्रवेश परीक्षा पास कर सैनिक स्कूल और भारतीय रक्षा अकादमी एनडीए में प्रवेश लिया है। कार्यक्रम के दौरान अगर किसी कारणवश बच्चे ना आ सकें तो उन बच्चों के माता-पिता सम्मान ग्रहण कर सकते हैं।

READ ALSO

Raigarh News : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

Read More : Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

13 नवंबर को सुबह के सत्र में पहले मिनी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी और फिर सर्किट हाउस रोड स्थित पुष्प वाटिका बाल उद्यान में स्थापित बाल शहीद अबीर की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। फिर सुबह 9 बजे से कमला नेहरू गार्डन में स्कूली बच्चों का चित्रकला और निबंध लेखन उत्सव आयोजित है, इस आयोजन में शामिल होने के लिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ़ से महामहिम राज्यपाल रामेन डेका, माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और माननीय वित्तमंत्री विधायक ओपी चौधरी को आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में 28 वीं बटालियन एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पूर्व सैनिक संगठन, दिव्य शक्ति, अग्रसेन सेवा संघ, काव्य वाटिका, साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्थान स्पंदन, जेसीआई, बजरंग दल, अमेचर कबड्डी संघ, संस्कार पब्लिक स्कूल, प्रेस क्लब, इप्टा, प्रगतिशील लेखक संघ, बैंकर्स एसोसिएशन (रिटा.), कहानीबाज़ थियेटर सोसायटी, गुड़ी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान जैसी संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। चित्रकला उत्सव के लिए स्कूलों से इच्छुक प्रतिभागियों (12 से 18 वर्ष उम्र समूह) की सहभागिता के लिए शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आग्रह किया गया है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वार्ड क्र•14 की पार्षद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों को दीपावली उपहार भेंट कर बांटी खुशियां

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

November 7, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आपका राशन कार्ड हो सकता है रद, जल्द ही करा ले ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त

आपका राशन कार्ड हो सकता है रद, जल्द ही करा ले ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त

December 20, 2025
छत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 साल का इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए विधानसभा भवन को राज्य को किया समर्पित

छत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 साल का इंतजार खत्म, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए विधानसभा भवन को राज्य को किया समर्पित

November 1, 2025

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस वाहन में लगी भीषण आग, जवानों ने कूदकर बचाई जान

September 25, 2026
8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, 1 जनवरी से बदल रहे ये नियम

8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, 1 जनवरी से बदल रहे ये नियम

December 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम,
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
  • Stock Market Holiday: कल मंगलवार को क्यों बंद रहेगा शेयर बाजार? जानें NSE-BSE का बड़ा अपडेट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR