• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ में ऑन-ड्यूटी वनकर्मियों से मारपीट पर पुलिस की सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

Amish Kumari by Amish Kumari
February 5, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ में ऑन-ड्यूटी वनकर्मियों से मारपीट पर पुलिस की सख्ती, 5 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 5 फरवरी 2026। जिले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने वनपाल से विवाद और वनकर्मियों से मारपीट के मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने साफ कहा है कि जिले में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऑन-ड्यूटी वनपाल से झड़प, दो आरोपी जेल भेजे गए

पहले मामले में 4 फरवरी 2026 को तमनार वन परिक्षेत्र के केराखोल पश्चिम में पदस्थ वनपाल गोपी सिंह राठिया ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को लैंड बैंक सर्वे के दौरान बीरसिंह मांझी और जयकुमार मांझी मौके पर पहुंचे और पुराने मामले को लेकर विवाद करने लगे। आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा डाली, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से मारपीट का प्रयास किया।

READ ALSO

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

इस पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को ग्राम केराखोल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी वन विभाग के मामले में जेल जा चुके हैं और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए थे।

वनकर्मियों से विवाद पर तीन लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

दूसरे मामले में घरघोड़ा पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम खोखरोआमा पहुंची, जहां निजी भूमि पर प्रतिबंधित वृक्षों की अवैध कटाई की सूचना मिली। पूछताछ के दौरान प्रेमचंद राजपूत, संतोष कुमार राजपूत और राजेश राजपूत ने विवाद कर लोकशांति भंग करने का प्रयास किया। समझाइश के बावजूद नहीं मानने पर तीनों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इनके खिलाफ धारा 126 और 135(3) के तहत अलग से इस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर तीनों को जेल भेज दिया गया।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में कहीं भी मारपीट, धमकी या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस तुरंत और सख्त कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*
रायगढ़

*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
Next Post
ऋण स्वीकृति में लापरवाही नहीं चलेगी, बैंकों को लक्ष्य पूरा करने और लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश

ऋण स्वीकृति में लापरवाही नहीं चलेगी, बैंकों को लक्ष्य पूरा करने और लंबित प्रकरण जल्द निपटाने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रफ्तार का कहर CMO चौक पर बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा, 14 साल की मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत

रफ्तार का कहर CMO चौक पर बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा, 14 साल की मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत

April 19, 2026
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, समिति प्रबंधकों को नौकरी से निकालने का दिया आदेश

धान उपार्जन कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई, सहकारी समिति प्रभारी की सेवा समाप्त

November 15, 2025
कलेक्ट्रेट में गूंजी किसानों की आवाज़ अडानी होश में आओ”, “हमारा हक दो” अडानी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन जारी

कलेक्ट्रेट में गूंजी किसानों की आवाज़ अडानी होश में आओ”, “हमारा हक दो” अडानी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन जारी

October 13, 2025
उत्तर बस्तर कांकेर : फसल बीमा’ कराने की अवधि बढ़ी, 14 अगस्त तक कराई जा सकती है फसल बीमा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का हुआ वितरण

August 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • MP Ration Shops Strike: 1 अक्टूबर से 28 हजार राशन दुकानों पर पड़ेगा ताला, मांगों को लेकर विक्रेताओं का ऐलान
  • Renault Tribe Turbo: Renault ने लॉन्च की दमदार 7-सीटर कार, कीमत 7.84 लाख से शुरू
  • Indian railway: दीपावली-दशहरा पर इंडियन रेलवे चलाएगा 102 फेस्टिवल ट्रेनें, आज से बुकिंग शुरू
  • Chhattisgarh samachar: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, CM साय युवाओं को बांटेंगे ऑफर लेटर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR