• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना: 17 हजार उपभोक्ताओं को मिली 12.20 करोड़ की बड़ी छूट

Amish Kumari by Amish Kumari
April 20, 2026
in छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, EWS एवं LIG भवनों, फ्लैटों को बेचने के लिए कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कवर्धा, 20 अप्रैल 2026

 

READ ALSO

Cg News Raipur : सीएम हेल्पलाइन एवं ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई

Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” कबीरधाम जिले के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के जिले में बिजली बिलों के बोझ से दबे नागरिकों को राहत देने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से राजनांदगांव क्षेत्र के चार जिला राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी लगभग 17 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इसमें सक्रिय और निष्क्रिय दोनों प्रकार के बीपीएल, घरेलू और कृषक श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। विभाग द्वारा अब तक मूल बकाया राशि और अधिभार (सरचार्ज) में कुल 12 करोड़ 20 लाख 26 हजार रुपए की भारी छूट प्रदान की गई है। समाधान योजना का मुख्य उद्देश्य बीपीएल, निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं और कृशि श्रेणी के उपभोक्ताओं को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

गौरतलब है कि योजना के तहत अब तक 12539 निष्क्रिय उपभोक्ता सफलतापूर्वक लाभान्वित हो चुके हैं। साथ ही योजना के दायरे में आने वाले कुल 13722 पात्र सक्रिय उपभोक्ताओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजनांदगांव रीजन के अंतर्गत चारों जिलों के 07 विद्युत संभागों में सर्वाधिक पंडरिया संभाग से 8533, कवर्धा संभाग से 4983 मोहला संभाग से 1363, राजनांदगांव संभाग से 980, खैरागढ़ संभाग से 812, डोंगरगढ़ संभाग से 757 एवं डोंगरगांव संभाग से 154 सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ता लाभान्वित हो चुकेें हैं। इन सक्रिय एवं निष्क्रिय उपभोक्ताओं को मूल बकाया राशि एवं अधिभार (सरचार्ज) में 12 करोड़ 20 लाख 26 हजार रुपए का छूट प्रदान किया जा चुका है। लाभान्वित उपभोक्ताओं द्वारा सक्रियता दिखाते हुए अब तक लगभग 01 करोड़ 02 लाख 30 हजार रुपए की बकाया राशि विभाग में जमा की जा चुकी है।

सीएसपीडीसीएल राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संभाग के 66 वितरण केंद्रों एवं 03 जोनों में विशेष समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की टीमें न केवल केंद्रों पर मौजूद हैं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता और छूट की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जागरूक कर रही हैं। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पात्र उपभोक्ताओं को इस योजना के दायरे में लाना है।

कार्यपालक निदेशक श्री सेलट ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि ऐसे बीपीएल, घरेलूएवं कृषि श्रेणी के उपभोक्ता जो 31 मार्च 2023 से पूर्व के बकाया बिजली बिलों के कारण आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं, वे इस अवसर को न चूकें। उपभोक्ता अपने नजदीकी वितरण केंद्र या जोन कार्यालय में पहुंचकर बकाया राशि का निपटारा कर सकते हैं। बकाया बिजली बिलों का निपटारा कर उपभोक्ता न केवल स्वयं को आर्थिक बोझ से मुक्त कर सकते हैं, बल्कि भविष्य में निर्बाध बिजली सेवा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। समय पर बिल का भुगतान और बकाया का निपटारा कर उपभोक्ता बिजली कंपनी के सुदृढ़ीकरण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अन्नदाताओं को संबल प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी पुराने बोझ के बिजली सेवाओं का लाभ उठा सकें।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : सीएम हेल्पलाइन एवं ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विभाग की त्वरित कार्रवाई

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर

September 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना

September 20, 2026
Next Post
ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत, कई ट्रेनों में खत्म हुआ RAC का झंझट; किराये में भी बदलाव ;  देखें पूरी लिस्ट यहां।

यूपी-बिहार समेत पूरे देश में 15 जुलाई तक दौड़ेंगी 900 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को वेटिंग से मिलेगी बड़ी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने जारी किया ‘मेजर कॉल’, 20 से ज्यादा दमकल मौके पर

सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने जारी किया ‘मेजर कॉल’, 20 से ज्यादा दमकल मौके पर

March 12, 2026

Raigarh News : स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए चौकी खरसिया पुलिस की विशेष पहल

August 31, 2026
सोशल मीडिया पर प्यार का जाल, असल में निकला धोखेबाज रायगढ़ में युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

सोशल मीडिया पर प्यार का जाल, असल में निकला धोखेबाज रायगढ़ में युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

December 23, 2025
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

August 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी छटा, लखनऊ घराने की नजाकत ने मोहा मन
  • FMCG Price Hike: आम आदमी को बड़ी राहत, त्योहारी सीजन में FMCG कंपनियां नहीं बढ़ाएंगी उत्पादों के दाम
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति, दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया उत्साह
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR