• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, August 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च; कई सवाल के मिलेंगे जवाब

Amish Kumari by Amish Kumari
February 7, 2026
in देश
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च; कई सवाल के मिलेंगे जवाब
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम खबर है। सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। वेबसाइट के शुरू होते ही वेतन आयोग ने मंत्रालयों, कर्मचारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से सुझाव और राय मांगी है। इसके लिए वेतन आयोग ने MyGov पोर्टल के साथ साझेदारी की है, जहां आम लोग और कर्मचारी अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं।

वेतन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक पोस्ट में बताया कि बेहतर और विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए विचार, राय और इनपुट आमंत्रित किए जा रहे हैं। ये सुझाव MyGov.in पोर्टल पर उपलब्ध 18 सवालों वाली प्रश्नावली के जरिए एक तय प्रक्रिया के तहत लिए जा रहे हैं।

READ ALSO

‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल

हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप

पोस्ट में आगे कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रालयों व विभागों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, सरकारी कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों, अदालतों के स्टाफ, नियामक संस्थाओं के सदस्यों, सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संगठनों, पेंशनभोगियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और आम नागरिकों से भी जवाब मांगे गए हैं।

क्या है 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट का URL?

8वें वेतन आयोग की वेबसाइट का URL- https://8cpc.gov.in/ है। इस पर क्लिक करके आप सीधे 8th Pay Commission की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर वेतन आयोग को लेकर जानकारी दी गई है।

वेतन आयोग ने 18 सवालों के जरिए मांगा सुझाव

वेतन आयोग ने 18 सवालों के जरिए कर्मचारियों से सुझाव मांगा है। अगर आप भी एक केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आप अपना सुझाव 8वें वेतन आयोग को भेज सकते हैं। कमीशन ने यह भी साफ किया कि जवाब देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

8वें वेतन आयोग के अनुसार, जवाब सबमिट करने की आखिरी तारीख सोमवार, 16 मार्च, 2026 है।

पे कमीशन ने कहा, “सभी जवाब MyGov पोर्टल के जरिए ही दिए जाने चाहिए। पेपर वाले फिजिकल जवाब, ईमेल या PDF जवाब पर कमीशन विचार नहीं करेगा।”

उनमें से कुछ सवाल नीचे दिए गए हैं जैसे-

  • आर्थिक विकास, महंगाई और वित्तीय दबावों को देखते हुए 8वें CPC को कौन सा गाइडिंग फिलॉसफी अपनाना चाहिए?
  • फिटमेंट फैक्टर को क्या दिखाना चाहिए और क्या हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए?
  • सेक्रेटरी जैसे टॉप अधिकारियों की सैलरी कैसे तय की जानी चाहिए?
  • क्या इंक्रीमेंट एक जैसे होने चाहिए या अलग-अलग पे स्केल के हिसाब से अलग-अलग होने चाहिए?

ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “भारत सरकार के द्वारा 8CPC की वेबसाइट चालू कर दी गई है। तमाम फीचर्स जैसे TOR ऑफिसबियरर्स, CPC गजट, पिछली रिपोर्ट्स आदि शो हो रहे हैं। हम सब कर्मचारियों के लिए ये खुशी की बात है। जल्द बैठकें भी शुरू हो सकती हैं। हम लगातार इसके लिए आवाज उठाते रहे हैं। हमें भरोसा है, पे कमीशन भी जल्द ही मिशन 200 दिन में रिपोर्ट तैयार करने में अपनी मंशा को कर्मचारी हित में जल्द स्पष्ट कर देगा। कल से हम जम्मू से इसके लिए कैंपेन शुरू कर रहे हैं और मध्य प्रदेश के सभी जिलों से इस बाबत माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन भी भेजे जाएंगे।”

कहां दे अपना सुझाव

अगर आप 8वें वेतन आयोग को अपना सुझाव देना चाहते हैं तो आप MyGov पोर्टल पर जाकर अपने सुझाव दे सकते हैं। आप https://www.mygov.in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire/ इस लिंक पर क्लिक करके भी अपने सुझाव दे सकते हैं। यहां आपको 18 सवाल मिलेंगे, जिनके आपको जवाब देने है।

Related Posts

‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल
देश

‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल

August 12, 2026
हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप
देश

हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप

August 12, 2026
जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
देश

जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव

August 12, 2026
बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द
देश

बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द

August 12, 2026
CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास
देश

CBSE ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, 53.08% छात्र-छात्राएं पास

August 12, 2026
सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहांं देखें फिल्म
देश

सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ का OTT पर होगी रिलीज, जानें कब और कहांं देखें फिल्म

August 12, 2026
Next Post
गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ढाई लाख रुपये का गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ढाई लाख रुपये का गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

48वां रावत नाचा महोत्सव : लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

48वां रावत नाचा महोत्सव : लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

November 15, 2025
6000mAh बैटरी वाले Vivo के दो नए स्मार्टफोन  हुए लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत

6000mAh बैटरी वाले Vivo के दो नए स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत

January 6, 2026
छत्तीसगढ़ में होगी स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती, कल से भरे जायेंगे फॉर्म..देखे कौन होंगे पात्र

DPI ने जारी किया शिक्षकों का भर्ती का विज्ञापन, जानिए कब होगी परीक्षा?

July 29, 2026
OnePlus का पावरफुल 5G स्मार्टफोन सस्ते में, 100W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon प्रोसेसर

OnePlus का पावरफुल 5G स्मार्टफोन सस्ते में, 100W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon प्रोसेसर

January 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी; राष्ट्रगान जैसा ही होगा सम्मान, अपमान करने पर होगी 3 साल की जेल
  • हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला गिरफ्तार, प्लास्टिक सर्जरी कराकर धंधा करने का आरोप
  • जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर पहुंची; लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
  • बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR