• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी तेज, 29-30 अक्टूबर को होगी बैठक

Amish Kumari by Amish Kumari
November 19, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट की तैयारियां तेज हो गई हैं। वित्त विभाग ने आगामी बजट प्रस्तावों को लेकर सभी विभागों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए सचिव एवं विभागाध्यक्ष स्तरीय संयुक्त बजट चर्चा का कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके तहत 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक मंत्रालय महानदी भवन में विभागवार बजट पर चर्चा होगी।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में IT की बड़ी कार्रवाई; lइन कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अक्कवाना का दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सभी विभागों को वर्ष 2026-27 के पुनरीक्षित अनुमान और वर्ष 2027-28 के बजट अनुमान के प्रस्ताव 20 नवंबर 2026 तक हार्डकॉपी और सॉफ्टकॉपी में वित्त विभाग को भेजने होंगे। साथ ही IFMIS पोर्टल पर बजट प्रस्तावों की ऑनलाइन प्रविष्टि भी अनिवार्य की गई है।

 

Read more Raigarh News : मामूली विवाद में पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

चार दिनों के बजाय आठ दिनों में होगी विभागवार चर्चा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 दिसंबर को सुशासन एवं अभिसरण, उच्च शिक्षा, सामान्य प्रशासन, जनशिकायत एवं निवारण, खेल एवं युवा कल्याण, कृषि और पशुपालन सहित विभागों की बजट चर्चा होगी।

22 दिसंबर को सहकारिता, परिवहन, संसदीय कार्य, आवास एवं पर्यावरण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, खनिज साधन और आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के बजट प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

23 दिसंबर को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति, श्रम, विधि एवं विधायी कार्य, ग्रामोद्योग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और स्कूल शिक्षा विभाग की बारी होगी।

24 दिसंबर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, विमानन, जीएसटी, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, जेल और गृह विभाग के बजट प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

28 दिसंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, चिकित्सा शिक्षा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की चर्चा होगी।

29 दिसंबर को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, वाणिज्य एवं उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आबकारी और ऊर्जा विभाग के बजट प्रस्तावों पर मंथन होगा।

वहीं, 30 दिसंबर को जनसंपर्क और वित्त विभाग के बजट प्रस्तावों पर चर्चा निर्धारित की गई है। वन विभाग के लिए 29 दिसंबर को दोपहर 3:30 से शाम 4:30 बजे तक का समय तय किया गया है।

विभागों को उपलब्धियों से लेकर खर्च तक देना होगा हिसाब

वित्त विभाग ने बजट चर्चा से पहले सभी विभागों को विस्तृत जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें वर्ष 2026-27 में शामिल प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति, पिछले दो वर्षों में किए गए सुधार और आगामी वर्ष में प्रस्तावित सुधारों का ब्योरा देना होगा। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक के वास्तविक व्यय, वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधान और नवंबर 2026 तक हुए खर्च की योजनावार एवं स्रोतवार जानकारी भी मांगी गई है।

 

विभागों को नई योजनाओं और नए कार्यों के प्रस्ताव विभागीय प्राथमिकता के क्रम में प्रस्तुत करने होंगे। नए पदों के सृजन, भर्ती की सहमति, दैनिक वेतनभोगी एवं कार्यभारित कर्मचारियों की स्थिति, नए वाहनों की खरीद, वाहन किराये, हितग्राहीमूलक योजनाओं और विभागों के अधीन निगम-मंडल एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं की वित्तीय स्थिति का विवरण भी देना होगा।

 

10 दिसंबर तक PPT प्रस्तुत करना अनिवार्य

Chhattisgarh newsवित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि मांगी गई जानकारियां संलग्न PPT प्रारूप में 10 दिसंबर 2026 से पहले अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। बजट चर्चा के दौरान नवीन मदों के प्रस्तावों की सूची भी विभागीय प्राथमिकता के अनुसार प्रस्तुत करनी होगी। हालांकि, नए मदों के प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय मंत्रीस्तरीय चर्चा में लिया जाएगा। वित्त विभाग ने यह भी कहा है कि जिन योजनाओं के लक्ष्यों में दोहराव है, उन्हें एकीकृत कर योजनाओं की संख्या सीमित की जाए। इससे आगामी बजट में योजनाओं का बेहतर प्रबंधन और वित्तीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी। विभागवार बैठकों में योजनाओं की प्रगति, खर्च और नई मांगों की समीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

 

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में IT की बड़ी कार्रवाई; lइन कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अक्कवाना का दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

November 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में नवजात बच्चों का खरीद-फरोख्त का भांडाफोड़; तीन महिला गिरफ्तार

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के Exam

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : 27 नवंबर को मुख्यमंत्री का रघुनाथनगर आगमन प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

November 18, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुहेला में देंगे 459 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

November 18, 2026
Next Post

Is Bank Open Tomorrow: कल शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? बैंक जाने से पहले जान लें पूरा अपडेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगी नई दिशा

November 24, 2025
कोरबा में डांसर Sapna Choudhary के प्रोग्राम में जमकर हुआ हंगामा, होटल का दरवाजा तोड़ कमरे में घुसने की कोशिश, FIR दर्ज

कोरबा में डांसर Sapna Choudhary के प्रोग्राम में जमकर हुआ हंगामा, होटल का दरवाजा तोड़ कमरे में घुसने की कोशिश, FIR दर्ज

October 13, 2025

Raigarh News : ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

October 28, 2026
पमशाला एनीकट योजना के कार्यों के लिए 28 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

पमशाला एनीकट योजना के कार्यों के लिए 28 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

August 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Is Bank Open Tomorrow: कल शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? बैंक जाने से पहले जान लें पूरा अपडेट
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी तेज, 29-30 अक्टूबर को होगी बैठक
  • Raigarh News : मामूली विवाद में पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, कापू पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
  • HDFC Bank: HDFC बैंक ने Credit Card से जुड़े नियम बदले, इस दिन से होंगे लागू
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR