• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, May 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया क्या है, अब तक कितनी बार लाया गया प्रस्ताव?

Amish Kumari by Amish Kumari
February 10, 2026
in देश
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, 100 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर, जानिए स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया क्या हैं?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है, जिसे 118 सांसदों का समर्थन मिला है। इस कदम के बाद संसद के भीतर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

विपक्ष का आरोप है कि लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और विपक्ष की बातों को ठीक से रखने का मौका नहीं दिया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि स्पीकर पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि स्पीकर पर दबाव बनाया गया है, इसी वजह से उन्हें खुद बयान देना पड़ा, जो सही नहीं है।

READ ALSO

भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे

गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, फार्मा और मेटल शेयरों ने दिखाई ताकत

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री पर किसी तरह के हमले की बात ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव के चलते ही स्पीकर को सफाई देनी पड़ रही है। उनका यह भी कहना था कि जिस दिन यह मुद्दा उठा, उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में मौजूद नहीं थे, इसलिए स्पीकर की ओर से बयान देना गलत परंपरा है।

कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या लोकसभा में यह प्रस्ताव पारित हो पाएगा। साथ ही लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के क्या नियम हैं और भारतीय संसदीय इतिहास में अब तक कितनी बार स्पीकर के खिलाफ ऐसा प्रस्ताव लाया गया है

लोकसभा स्पीकर को हटाने की संवैधानिक प्रक्रिया

  1. लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने की पूरी प्रक्रिया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 94 और लोकसभा के कार्यप्रणाली नियमों के अनुच्छेद 200 के तहत संचालित होती है।
  2. कोई भी सदस्य जो स्पीकर या उप-स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव लाना चाहता है, उसे लोकसभा महासचिव को लिखित रूप में प्रस्ताव का पूरा पाठ सौंपना पड़ता है।
  3. इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं, जैसे आरोपों को स्पष्ट और सटीक शब्दों में लिखा जाना, जिसमें कोई तर्क, अनुमान, व्यंग्य, आरोप या अपमानजनक बातें शामिल न हों।
  4. नोटिस मिलने के बाद, प्रस्ताव पेश करने की अनुमति के लिए संबंधित सदस्य के नाम पर कार्यसूची में शामिल किया जाता है।
  5. प्रस्ताव की चर्चा के लिए तारीख तय की जाती है, जो नोटिस की तिथि से कम से कम 14 दिन बाद होती है।
  6. महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रस्ताव को कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन प्राप्त होना चाहिए, अन्यथा यह गिर जाता है।
  7. आमतौर पर, प्रस्ताव स्वीकार होने के 10 दिनों के भीतर बहस और मतदान होता है। जब प्रस्ताव विचाराधीन होता है, तो स्पीकर या उप-स्पीकर अध्यक्षता नहीं कर सकते।
  8. अंत में, प्रस्ताव को सदन के तत्कालीन सदस्यों के बहुमत से पारित होना जरूरी है।

इतिहास में स्पीकर के खिलाफ कितने अविश्वास प्रस्ताव?

लोकसभा के इतिहास में स्पीकर के खिलाफ अब तक तीन प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव लाए गए हैं, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो पाए।

  1. पहला मामला 18 दिसंबर 1954 का है, जब तत्कालीन स्पीकर जी।वी। मावलंकर के खिलाफ प्रस्ताव आया, लेकिन बहस के बाद सदन ने इसे खारिज कर दिया।
  2. दूसरा 24 नवंबर 1966 में हुकम सिंह के खिलाफ लाया गया, जो 50 सदस्यों के समर्थन की कमी के कारण गिर गया।
  3. तीसरा 15 अप्रैल 1987 में बलराम जाखड़ के विरुद्ध था, जिसे बहस के बाद अस्वीकार कर दिया गया।

इसके अलावा, 1967 में डॉ। नीलम संजीव रेड्डी, 2001 में जी।एम।सी। बालयोगी, 2011 में मीरा कुमार और 2020 में ओम बिरला के खिलाफ नोटिस की चर्चाएं जोरों पर रहीं, लेकिन ये कभी अमल में नहीं आए।

क्यों लाया जा रहा अविश्वास प्रास्ताव?

संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी को भाषण पूरा करने नहीं दिया गया। लोकसभा में वोइपक्ष के नेता नरवने की किताब पर बोलना चाहते थे। जिसके बाद हंगामे की वजह से कांग्रेस के 7 सांसद समेत 8 सांसदों को निलंबित कर दिया गया।

Related Posts

भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे
देश

भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे

May 14, 2026
गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, फार्मा और मेटल शेयरों ने दिखाई ताकत
देश

गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, फार्मा और मेटल शेयरों ने दिखाई ताकत

May 14, 2026
CNG फिर हुई महंगी, ₹2 प्रति किलो बढ़े दाम; जानें लेटेस्ट रेट
देश

CNG फिर हुई महंगी, ₹2 प्रति किलो बढ़े दाम; जानें लेटेस्ट रेट

May 14, 2026
अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, अब इतने रुपये महंगा हो गया मिल्क, यहां जानें पूरी डिटेल
देश

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, अब इतने रुपये महंगा हो गया मिल्क, यहां जानें पूरी डिटेल

May 14, 2026
देश में समय से पहले होगी मॉनसून की एंट्री, 16 मई को देगा दस्तक, गर्मी से मिलेगी राहत!
देश

देश में समय से पहले होगी मॉनसून की एंट्री, 16 मई को देगा दस्तक, गर्मी से मिलेगी राहत!

May 14, 2026
फिर लगा महंगाई का झटका! 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए अमूल दूध के दाम, देखिए पूरी लिस्ट
देश

फिर लगा महंगाई का झटका! 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए अमूल दूध के दाम, देखिए पूरी लिस्ट

May 13, 2026
Next Post
पैन कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

कैश लेनदेन, प्रॉपर्टी और वाहन खरीद पर पैन कार्ड नियमों में बड़े बदलाव, CBDT ने नए इनकम टैक्स मसौदा नियम जारी किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

श्रीरामलला दर्शन एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से श्रद्धालुओं के सपने हो रहे पूरे: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

श्रीरामलला दर्शन एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से श्रद्धालुओं के सपने हो रहे पूरे: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

September 22, 2025
पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

May 7, 2026
अक्टूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी कि छुटियों कि लिस्ट!

अक्टूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी कि छुटियों कि लिस्ट!

September 29, 2025
ज्ञानपीठ सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि

ज्ञानपीठ सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि

December 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराते ही आग का गोला बनी बस, 4 लोग जिंदा जले, 10 झुलसे
  • गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी, फार्मा और मेटल शेयरों ने दिखाई ताकत
  • CNG फिर हुई महंगी, ₹2 प्रति किलो बढ़े दाम; जानें लेटेस्ट रेट
  • अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, अब इतने रुपये महंगा हो गया मिल्क, यहां जानें पूरी डिटेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR