• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जेल से छूटते ही फिर शुरू की वारदातें; शातिर बाइक चोर विकेश दास पुलिस की सख्त घेराबंदी में गिरफ्तार, दोबारा भेजा गया जेल, रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
February 11, 2026
in रायगढ़
जेल से छूटते ही फिर शुरू की वारदातें; शातिर बाइक चोर विकेश दास पुलिस की सख्त घेराबंदी में गिरफ्तार, दोबारा भेजा गया जेल, रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर जारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 11 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में मुख्य आरोपी और शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत (27 वर्ष), पिता गनपत दास महंत, निवासी सांगीतराई डीपापारा जूटमिल को साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 9 फरवरी की शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, विकेश पहले भी बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका था। जेल से छूटने के बाद साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थे। 9 फरवरी को उसे पूंजीपथरा क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को थाना पूंजीपथरा के अपराध क्रमांक 05/2026, 09/2026 और 10/2026 में धारा 303(2) और 112(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार किया गया।

READ ALSO

Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन

Raigarh News : श्री साईं आनंद विहार कॉलोनी पर सवाल कागज कुछ और, जमीन पर तस्वीर कुछ और नाली और ईडब्ल्यूएस प्लॉट को लेकर भी शिकायत

पहले भी हुआ था बड़े गिरोह का खुलासा

1 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया था। जांच में सामने आया था कि गिरोह चोरी की बाइक के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में बेचता था। इस मामले में मुख्य आरोपी मुकेश चौहान समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर जब्त किया गया था।

फर्जी आरसी और दस्तावेज तैयार कर बेचते थे बाइक

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह चोरी की बाइक खपाने के लिए सुनियोजित नेटवर्क का इस्तेमाल करता था। थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की टीम ने जब मुकेश प्रधान को दो चोरी की बाइक के साथ पकड़ा, तो पूछताछ में पता चला कि बाइक ऑटो डीलर नेटवर्क के जरिए बेची जाती थीं।

लैलूंगा के कुछ ऑटो डीलरों और पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटरों की मदद से लोक सेवा केंद्र के माध्यम से वाहनों के फर्जी पंजीयन और आरसी तैयार किए जाते थे। आरोपी अजय पटेल चेचिस नंबर के आधार पर असली मालिक की जानकारी निकालकर ऑनलाइन पीबीसी कार्ड मंगवाता था। इसके बाद कंप्यूटर में बदलाव कर फर्जी आरसी बनाई जाती और ट्रांसफर कार्ड पर नकली हस्ताक्षर कर खरीदारों को गुमराह किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, प्रिंटर और पीबीसी कार्ड भी बरामद किए हैं।

बरामद तीन बाइक थाना पूंजीपथरा के अपराध क्रमांक 05/2026, 09/2026 और 10/2026 से जुड़ी पाई गई हैं। संगठित तरीके से अपराध करने के कारण मामले में धारा 112(2) के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धारा 317(2) और 336(3) बीएनएस भी जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि संगठित वाहन चोरी गिरोहों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : श्री साईं आनंद विहार कॉलोनी पर सवाल कागज कुछ और, जमीन पर तस्वीर कुछ और नाली और ईडब्ल्यूएस प्लॉट को लेकर भी शिकायत

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी कर तलाश जारी

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में रायगढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की सशक्त पैरवी से 6 आरोपी दोषसिद्ध

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

September 29, 2026
Next Post
रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: 32 गौवंश मुक्त, कुख्यात पशु तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: 32 गौवंश मुक्त, कुख्यात पशु तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने किया इस्तीफा, जानिए  किस शख्स के हाथों में होगा कमान?

Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने किया इस्तीफा, जानिए किस शख्स के हाथों में होगा कमान?

January 21, 2026

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना

September 25, 2026
छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक का आरोप, शिक्षा मंडल ने दर्ज कराई FIR; NSUI ने किया कार्यालय का घेराव

छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी पेपर लीक का आरोप, शिक्षा मंडल ने दर्ज कराई FIR; NSUI ने किया कार्यालय का घेराव

March 16, 2026

September School Holidays 2026: सितंबर में इतने दिन की छुट्टी, देखें कब-कब बंद रहेंगे School?

August 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, 23 अक्टूबर को प्राथमिक और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची आएगी
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai का जलवा, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस
  • Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR