• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस

Amish Kumari by Amish Kumari
August 11, 2026
in रायगढ़
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़11अगस्त। रायगढ़ में अपनी जायज मांगों को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इंटर्न डॉक्टरों की मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से संवेदनशीलता दिखाने और उनकी मांगों का तत्काल निराकरण करने की मांग की है।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि इंटर्न डॉक्टर चिकित्सा शिक्षा के महत्वपूर्ण चरण में अस्पतालों में मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में उन्हें मात्र 15,900 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जो अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। कई अन्य राज्यों में इंटर्न डॉक्टरों को लगभग 30 से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड दिया जा रहा है।
शाखा यादव ने कहा कि जब इंटर्न डॉक्टर समान चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण के बाद अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ में उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में इतना कम स्टाइपेंड दिया जाना न्यायसंगत नहीं है। महंगाई और दैनिक आवश्यकताओं के बढ़ते खर्च को देखते हुए इंटर्न डॉक्टरों द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पूरी तरह जायज और विचारणीय है।

READ ALSO

Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

शाखा यादव ने कहा कि सरकार को युवा चिकित्सकों की मांगों को हठ या टकराव के नजरिए से देखने के बजाय संवेदनशीलता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विचार करना चाहिए। डॉक्टरों द्वारा की जा रही मांग के अनुरूप स्टाइपेंड में वृद्धि करना न्यायोचित होगा और इससे प्रदेश के चिकित्सा विद्यार्थियों एवं युवा चिकित्सकों का मनोबल भी बढ़ेगा।

शाखा यादव ने कहा कि लगातार सात दिनों से इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ना स्वाभाविक है और अंततः इसका प्रभाव आम मरीजों पर पड़ सकता है। इसलिए राज्य सरकार को तत्काल इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ राज्य सरकार से मांग करती है कि इंटर्न डॉक्टरों की जायज मांगों को स्वीकार करते हुए उनके मांग के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड निर्धारित किया जाए और उनकी हड़ताल का शीघ्र पटाक्षेप किया जाना चाहिए ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया बस स्टैंड मारपीट मामले में फरार आरोपी फहीम अख्तर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के अपराध में भेजा गया जेल

November 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 13 नवंबर को “शौर्य दिवस” का आयोजन : श्रद्धांजलि कार्यक्रम,

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

November 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

November 9, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को कुचला; चार की मौत,गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर की जमकर पिटाई

अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को कुचला; चार की मौत,गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर की जमकर पिटाई

April 5, 2026
पेनिट्रेशन साबित नहीं होने पर रेप नहीं माना जाएगा: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा घटाकर ‘रेप की कोशिश’ में बदली

पेनिट्रेशन साबित नहीं होने पर रेप नहीं माना जाएगा: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा घटाकर ‘रेप की कोशिश’ में बदली

February 18, 2026
कंपनी अगले हफ्ते से फिर हजारों कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जानिए वजह

कंपनी अगले हफ्ते से फिर हजारों कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जानिए वजह

January 23, 2026

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट

October 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 1142 और निफ्टी 293 अंकों की बढ़त; इन शेयरों में जोरदार उछाल
  • IND vs NZ: आखिरी दो वनडे के लिए टीम इंडिया स्क्वाड में बदलाब, जानिए कब खेला जाएगा चौथा मुकाबला
  • assam train accident: बड़ा रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई लोग घायल होने की आशंका
  • Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगण, 40 सवालों के देने होंगे जवाब
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR