• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: 32 गौवंश मुक्त, कुख्यात पशु तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
February 11, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: 32 गौवंश मुक्त, कुख्यात पशु तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 11 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में गौवंश तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने और मवेशी तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए “ऑपरेशन शंखनाद” लगातार चलाया जा रहा है। एसएसपी श्री सिंह मवेशियों के साथ होने वाली क्रूरता को लेकर गंभीर हैं और उनके मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस ने तीन दिनों के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। 10 फरवरी को थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने अपनी टीम के साथ ग्राम करवारजोर में घेराबंदी कर एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया।

READ ALSO

Raigarh News : दुर्गोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, आयोजन समितियों को दिए जरूरी निर्देश

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करवारजोर निवासी रब्बुल खान मवेशियों को मारते-पीटते और भूखे-प्यासे हालत में उड़ीसा की ओर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गिरधारी साव ने तत्काल टीम के साथ दबिश दी और आरोपी रब्बुल खान (39 वर्ष), पिता काशिम खान, निवासी करवारजोर, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 गौवंश बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 56 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने की बात स्वीकार की। सभी मुक्त कराए गए मवेशियों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से सलखिया गौशाला भेज दिया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और 11 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 7 फरवरी को भी लैलूंगा पुलिस ने तीन मवेशी तस्करों से 8 मवेशी मुक्त कराए थे। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जिले में #ऑपरेशन_शंखनाद के तहत अवैध मवेशी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा और आरक्षक किशोर कुल्लू की अहम भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में मवेशियों की तस्करी, अवैध परिवहन और उनके साथ क्रूरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गौवंश तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : दुर्गोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, आयोजन समितियों को दिए जरूरी निर्देश

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 30, 2026
Next Post
‘एप्स्टीन से मुलाकात हुई थी, लेकिन…’, राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का सख्त जवाब; ईमेल का भी किया जिक्र; पढ़े पूरी खबर।

‘एप्स्टीन से मुलाकात हुई थी, लेकिन…’, राहुल गांधी के आरोपों पर हरदीप सिंह पुरी का सख्त जवाब; ईमेल का भी किया जिक्र; पढ़े पूरी खबर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

6500mAh की बैटरी के साथ iQOO ने लॉन्च किया वाटरप्रूफ फीचर वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स

6500mAh की बैटरी के साथ iQOO ने लॉन्च किया वाटरप्रूफ फीचर वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स

July 3, 2026
कांकेर में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला जारी

कांकेर में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला जारी

March 28, 2026
कल से लागू होगा भारत-ब्रिटेन CETA, विदेशी कारों से लेकर प्रीमियम शराब तक होगी सस्ती

कल से लागू होगा भारत-ब्रिटेन CETA, विदेशी कारों से लेकर प्रीमियम शराब तक होगी सस्ती

July 14, 2026
सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार

सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार

February 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal For Today : अक्टूबर महीने के पहले दिन इन राशियों लिए बन रहे हैं लाभ के शुभ योग, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन
  • Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR