• Privacy Policy
  • About Us
Friday, June 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात, अब घर बैठे बना सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

Amish Kumari by Amish Kumari
October 29, 2025
in रायगढ़
पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात, अब घर बैठे बना सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2025/ पेंशनरों के लिए राहत और सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों या कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के विशेष प्रयासों से प्रदेश के पेंशनरों के लिए यह डिजिटल सुविधा प्रारंभ की गई है। केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त सहयोग से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत की जा रही है, जिसके अंतर्गत पेंशनर अपने घर बैठे ही मोबाइल ऐप के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में रायगढ़ जिले में इस अभियान के क्रियान्वयन की तैयारी पूरी कर ली गई है और जिले के सभी पेंशनरों तक यह सुविधा सुगमता से पहुंचाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

READ ALSO

महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण

रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

पेंशन एवं भविष्य निधि संचालनालय, रायपुर द्वारा प्रारंभ इस सुविधा के अंतर्गत पेंशनर अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन में आधार फेस आरडीऔर जीवन प्रमाण फेस ऐप डाउनलोड कर, चेहरे की पहचान के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे। यह तकनीक पूरी तरह सुरक्षित, सरल और पारदर्शी है, जिससे पेंशनरों को अपने घर के आरामदायक वातावरण में ही प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा मिलेगी।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 पूरे देश में 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक संचालित होगा। इस अवधि में रायगढ़ जिले में भी विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पेंशनरों को इसका लाभ मिल सके। अभियान के दौरान रायगढ़, खरसिया और एडीबी रायगढ़ सहित जिले के सात प्रमुख स्थानों पर जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की टीमें पेंशनरों को प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगी। साथ ही जिन पेंशनरों को मोबाइल ऐप का उपयोग करने में कठिनाई होती है, वे अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।

राज्य शासन ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पेंशनरों को अक्टूबर माह से ही प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति दी है। वहीं, जो पेंशनर स्वास्थ्य कारणों या अन्य परिस्थितियों के कारण घर से बाहर नहीं जा सकते, उनके लिए होम विजिट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके तहत बैंक या पोस्ट ऑफिस की टीम उनके घर पहुंचकर जीवन प्रमाण पत्र तैयार करेगी।

इस अभियान का संचालन भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के समन्वय में किया जा रहा है। राज्य स्तर पर वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, रायपुर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों के जीवन को सरल, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें सरकारी प्रक्रियाओं के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

वरिष्ठ कोषालय रायगढ़ के श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर, सहायक नोडल अधिकारी जिला रायगढ़ ने बताया कि यह डिजिटल पहल पेंशनरों के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लाएगी। अब पेंशनर बिना किसी कठिनाई के घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। इस अभिनव पहल के माध्यम से रायगढ़ जिला प्रशासन ने पेंशनरों को डिजिटल युग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह अभियान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सरलीकरण और सुविधा के विजन को साकार करते हुए रायगढ़ जिले को डिजिटल सेवा उपलब्धता के क्षेत्र में अग्रणी बना रहा है।

Related Posts

महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण
रायगढ़

महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण

June 26, 2026
रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
रायगढ़

रायगढ़ के इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा, फर्नेस ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी; 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

June 24, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 23, 2026
पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

June 23, 2026
चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार

June 22, 2026
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
रायगढ़

प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

June 22, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अब पूरी तरह ऑनलाइन, 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जन्म तिथि प्रमाणित करना अनिवार्य

छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अब पूरी तरह ऑनलाइन, 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जन्म तिथि प्रमाणित करना अनिवार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में शराब पार्टी के दौरान झगड़ा, पत्थर से कुचलकर दोस्त की बेहरमी से हत्या… नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में शराब पार्टी के दौरान झगड़ा, पत्थर से कुचलकर दोस्त की बेहरमी से हत्या… नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

October 12, 2025
बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ा रेल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

April 15, 2026
रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए हिंसक झड़प, एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की पीट-पीटकर हत्या

रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए हिंसक झड़प, एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की पीट-पीटकर हत्या

June 20, 2026
25 साल बाद संपत्ति नियमों में बड़े सुधार! 14 सरल नियमों के साथ होगी संपत्ति की रजिस्ट्री

25 साल बाद संपत्ति नियमों में बड़े सुधार! 14 सरल नियमों के साथ होगी संपत्ति की रजिस्ट्री

November 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, 8 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • महापौर जीवर्धन चौहान ने दिखाई तत्परता, भाजपा नेता ओमकार तिवारी की पहल पर वार्ड क्रमांक 14 का किया निरीक्षण
  • छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 7 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
  • इंडिया वर्सेस आयरलैंड का पहला टी20 मैच आज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR