• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम’: स्कूलों में राष्ट्रगीत के सभी 6 छंद अनिवार्य, सिनेमाघरों को राहत

Amish Kumari by Amish Kumari
February 11, 2026
in देश
‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम’: स्कूलों में राष्ट्रगीत के सभी 6 छंद अनिवार्य, सिनेमाघरों को राहत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

केंद्र सरकार ने बुधवार सुबह ‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और कई अहम आयोजनों में ‘वंदे मातरम्’ बजाना अनिवार्य होगा। गीत बजने के दौरान सभी लोगों को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की तरह सम्मान में खड़े रहना होगा। हालांकि, सिनेमा हॉल में फिल्मों के दौरान यह नियम लागू नहीं किया गया है।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब ‘वंदे मातरम्’ के पूरे छह छंद बजाए जाएंगे। इनमें से चार छंद 1937 में कांग्रेस द्वारा हटाए गए थे। सरकार का कहना है कि यह कदम स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इस ऐतिहासिक गीत को उसके मूल स्वरूप में सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

READ ALSO

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक, ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान के तुरंत बाद बजाया जाएगा। यानी पहले ‘जन गण मन’ और उसके बाद ‘वंदे मातरम्’। यह व्यवस्था सभी सरकारी कार्यक्रमों और स्कूलों में लागू होगी।

सरकारी आयोजनों में भी रहेगा अनिवार्य

नए नियमों के तहत पद्म पुरस्कार जैसे नागरिक सम्मान समारोहों में भी ‘वंदे मातरम्’ बजाया जाएगा। राष्ट्रपति या राज्यपाल के किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम में उनके आगमन और प्रस्थान के समय, भाषण से पहले और बाद में यह गीत बजाना जरूरी होगा। इसके अलावा तिरंगा फहराने के अवसर पर भी इस नियम का पालन किया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जब ‘वंदे मातरम्’ बजाया या गाया जाएगा, तब उपस्थित सभी लोगों को सावधान की मुद्रा में खड़े होकर सम्मान प्रकट करना होगा।

क्या हैं पूरे वंदे मातरम् के पूरे 6 छंद?

बंकिम चंद्र चटर्जी ने 1875 में ‘वंदे मातरम्’ लिखा था, जो 1882 में उनके उपन्यास ‘आनंदमठ’ में छपा। इसमें कुल छह छंद हैं। शुरुआती छंद भारत को मां के रूप में चित्रित करते हैं। बाद के छंदों में दुर्गा, कमला (लक्ष्मी) और सरस्वती जैसी हिंदू देवियों का जिक्र है। 1937 में कांग्रेस ने फैजपुर अधिवेशन में सिर्फ पहले दो छंदों को अपनाया, क्योंकि कुछ मुस्लिम सदस्यों को देवियों के जिक्र से आपत्ति थी। अब सरकार ने फैसला किया है कि पूरे छह छंद ही बजेंगे, जो लगभग 3 मिनट 10 सेकंड लंबे होंगे।

छंद 1

वन्दे मातरम्।सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्।शस्यशामलां मातरम्।शुभ्रज्योत्स्नापुलकितयामिनीं।फुल्लकुसुमितद्रुमदलशोभिनीं।सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीं।सुखदां वरदां मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

छंद 2

वन्दे मातरम्। कोटि-कोटि-कण्ठ-कल-कल-निनाद-कराले।कोटि-कोटि-भुजैर्धृत-खरकरवाले।अबला केन मा एत बले।बहुबलधारिणीं नमामि तारिणीं।रिपुदलवारिणीं मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

छंद 3

वन्दे मातरम्। तुमि विद्या, तुमि धर्म।तुमि हृदि, तुमि मर्म।त्वं हि प्राणाः शरीरे।बाहुते तुमि मा शक्ति।हृदये तुमि मा भक्ति।तोमारई प्रतिमा गडि।मन्दिरे-मन्दिरे मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

छंद 4

वन्दे मातरम्। त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी।कमला कमलदलविहारिणी।वाणी विद्यादायिनी।नमामि त्वाम्।नमामि कमलां अमलां अतुलां।सुजलां सुफलां मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

छंद 5

वन्दे मातरम्। श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषितां।धरणीं भरणीं मातरम्।शत्रु-दल-वारिणीं।मातरम्।।वन्दे मातरम्।।

छंद 6

वन्दे मातरम्। त्वं हि शक्ति, त्वं हि शक्ति।त्वं हि शक्ति मातरम्।वन्दे मातरम्।।

Related Posts

देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

October 18, 2026
देश

Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

October 18, 2026
देश

MP News: बड़ा हादसा! मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे ट्रक ने मारी टक्कर,14 लोगो की मौत, दर्जनों हुए घायल!

October 18, 2026
देश

Saudi Helicopter Crash: आग का गोला बनाकर उड़ रहा था हेलीकॉप्टर फिर हो गया क्रैश, जानें कितनों लोगों की हुई मौत

October 18, 2026
देश

Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता पंडाल हादसे में 19 लोगों की मौत, जानिए पंडाल में कैसे मची भगदड़

October 18, 2026
देश

Air India Suspend Saudi Flights: एअर इंडिया का बड़ा फैसला: सऊदी अरब की उड़ानों पर 24 अक्तूबर तक बढ़ाई रोक, जाने क्या? है वजह

October 17, 2026
Next Post
सोशल मीडिया पर AI कंटेंट शेयर करने से पहले जान लें नए नियम, वरना बंद हो सकता है अकाउंट

सोशल मीडिया पर AI कंटेंट शेयर करने से पहले जान लें नए नियम, वरना बंद हो सकता है अकाउंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ऑफ शोल्डर गाउन में Palak Tiwari का दिखा जलवा, गॉर्जियस लुक पर फिदा हुए फैंस

ऑफ शोल्डर गाउन में Palak Tiwari का दिखा जलवा, गॉर्जियस लुक पर फिदा हुए फैंस

September 8, 2025

Raigarh news: शारदीय नवरात्र में सजेगा मां आदिशक्ति का दरबार, 17 से 19 अक्टूबर तक गरबा की धूम

October 2, 2026
इंदिराविहार फेंसिंग तार चोरी में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व लोहे का प्लास जब्त

इंदिराविहार फेंसिंग तार चोरी में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व लोहे का प्लास जब्त

January 20, 2026
छत्तीसगढ़ की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चुनाव आयोग आज करेगा जारी, जानिए घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक

मध्य प्रदेश में 42 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे, सामने आया डाटा, यहां चेक करें

December 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे करें आवेदन? एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल मिलेगी दो नई रेल सेवाओं की सौगात, CM विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी
  • Durga Visarjan 2026: नवरात्र में कब करें दुर्गा विसर्जन? जानें सही दिन, मुहूर्त और विधि
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR