• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
October 19, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 19 अक्टूबर* । अंतरराष्ट्रीय करेंसी एवं डिजिटल टोकन में निवेश कर कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को रायगढ़ साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने यूनिटी मेटा टोकन एवं बीड क्वाइन में निवेश के नाम पर ओडिशा निवासी युवक से 11 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में थाना साइबर, रायगढ़ में अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

Raigarh News : दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत

Raigarh News : महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Read More : Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल मिलेगी दो नई रेल सेवाओं की सौगात, CM विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी

*ऐसे दिया ठगी की वारदात को अंजाम*

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विक्रम परिडा, पिता कर्पूर परिडा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम डिपाटपुर, जिला गंजाम (ओडिशा), वर्तमान निवासी कसेर पारा, चक्रधरनगर, रायगढ़ ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि वह वर्ष 2024 से रायगढ़ में रह रहा है। इसी दौरान उसकी पहचान गजुला मोहन से हुई, जो चक्रधरनगर क्षेत्र में फास्ट फूड दुकान में कुक का काम करता था।

आरोप है कि गजुला मोहन ने यूनिटी मेटा टोकन एवं बीड क्वाइन जैसे डिजिटल टोकन में निवेश कर स्वयं लाभ अर्जित करने की बात कहकर प्रार्थी को भी अधिक मुनाफे का लालच दिया। उसकी बातों में आकर प्रार्थी ने अपना खेत बेच दिया और दिनांक 25 जुलाई 2024 से 3 सितंबर 2024 के बीच कुल 11 लाख 60 हजार रुपये निवेश कर दिए।

आरोपियों ने रकम प्राप्त करने के लिए चंदन दास के माध्यम से बीड क्वाइन से जुड़े कार्य करने वाले भावेष पटेल के बैंक खाते का उपयोग किया। निवेश के बाद प्रार्थी को न तो कोई लाभ मिला और न ही उसकी मूल रकम वापस की गई। बार-बार पैसे मांगने पर भी रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

*पूर्व में भी दर्ज हो चुका है धोखाधड़ी का मामला*

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गजुला मोहन के विरुद्ध वर्ष 2025 में भी चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में विवेकानंद राउत, देवेंद्र महापात्रे और शरद जैन से संबंधित धोखाधड़ी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था। आरोप है कि उस मामले में न्यायालय से स्टे प्राप्त करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस इस पुराने मामले से संबंधित तथ्यों और वर्तमान प्रकरण में आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

*एसएसपी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई*

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस ने संबंधित बैंक खातों के स्टेटमेंट प्राप्त कर उनका अवलोकन किया, जिसमें प्रार्थी एवं आरोपियों के बीच रकम के लेन-देन की जानकारी सामने आई।

विवेचना के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। आरोपियों ने अपराध में प्रयुक्त अपने-अपने मोबाइल फोन भी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किए, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।

यह भी जानकारी मिली है कि मुख्य आरोपी गजुला मोहन के संपर्क ओडिशा और मुंबई तक होने तथा रकम आगे अन्य लोगों तक भेजे जाने के संबंध में भी जानकारी मिली है। इस पहलू पर पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि ठगी की पूरी कड़ी, रकम के लेन-देन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. गजुला मोहन, पिता जी मंगला डोरा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बरमपुर, थाना हिंजली, जिला गंजाम (ओडिशा), वर्तमान निवासी हिमालया हाइट्स, मकान नंबर C-110, संजय नगर, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।
2. चंदन दास, पिता बटाकृष्ण दास, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम साबामूला, थाना जगतसिंहपुर (ओडिशा), वर्तमान निवासी आशीष टोप्पो के मकान में, रायगढ़ स्टेडियम के पास, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।
3. भावेष पटेल, पिता जगतराम पटेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी कारीछापर, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एडिशनल एसपी ट्रैफिक श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन पर संपूर्ण मामले का खुलासा में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, निरीक्षक विमल राय, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, सहायक उप निरीक्षक ज्योत्सना शर्मा, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, रूप राम पटेल, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर की अहम भूमिका रही है।

Read More : Banking New Rules: इस सरकारी बैंक ने बदले नियम, चेकबुक से लेकर ATM तक महंगी होंगी कई सेवाएं

👉🏻*एससपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

*आम नागरिक डिजिटल करेंसी, क्रिप्टो टोकन या किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधता, विश्वसनीयता और संबंधित संस्था की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें। कम समय में रकम दोगुनी करने या असाधारण मुनाफा दिलाने के वादों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अपनी मेहनत की कमाई और संपत्ति बेचकर किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें। किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

October 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव – मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र

October 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय

October 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

October 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
Next Post

Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रेल मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान, दिवाली-छठ पर चलेगी 12,000 स्पेशल ट्रेनें, मिलेगा Confirm टिकट…

रेल मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान, दिवाली-छठ पर चलेगी 12,000 स्पेशल ट्रेनें, मिलेगा Confirm टिकट…

September 24, 2025
छत्तीसगढ़ के 28 हजार शिक्षकों का बड़ा झटका, प्रमोशन पर लगी रोक

छत्तीसगढ़ के 28 हजार शिक्षकों का बड़ा झटका, प्रमोशन पर लगी रोक

August 11, 2026
मिथुन, कर्क समेत इन राशि वालों के बड़े लक्ष्य होंगे पूरे, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल!

मिथुन, कर्क समेत इन राशि वालों के बड़े लक्ष्य होंगे पूरे, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल!

September 8, 2025
अटल पेंशन योजना में हर महीने ₹5000 मिलेंगे: बस कर ना होगा ये काम

अटल पेंशन योजना में हर महीने ₹5000 मिलेंगे: बस कर ना होगा ये काम

September 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल
  • Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे करें आवेदन? एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल मिलेगी दो नई रेल सेवाओं की सौगात, CM विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR